फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Acharya Pramod Krishnam criticizes actress and MP Jaya Bachchan over bodies in Ganga remark

Jaya Bachchan: जया बच्चन पर फूटा आचार्य प्रमोद का गुस्सा, बोले- उनसे अब तक अमिताभ बच्चन ही दुखी थे और अब वे...

Wed, 05 Feb 2025 12:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

Jaya Bachchan: महाकुंभ को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन की टिप्पणी पर जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का गुस्सा जया बच्चन पर फूटा है।

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam criticizes actress and MP Jaya Bachchan over bodies in Ganga remark
आचार्य प्रमोद कृष्णम-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ को लेकर जया बच्चन की टिप्पणी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सपा सांसद व अभिनेत्री को खरी-खरी सुनाई हैं। जया बच्चन ने हाल ही में महाकुंभ में दूषित पानी और कुंभ भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों के शवों को नदी में फेंके जाने के कथित दावे किए। इस पर उनकी आलोचना हो रही है। मामले पर अब आचार्य प्रमोद ने जया बच्चन पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन

बोले- वे सनातन को दुखी करने की कोशिश कर रही हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि जया बच्चन से अभी तक अमिताभ बच्चन दुखी थे और अब वे ऐसी कोशिश कर रही हैं कि उनसे पूरा सनातन दुखी हो जाए। प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि जया बच्चन को सद्बुद्धि प्राप्त हो और वे एक अच्छे सनातनी की तरह व्यवहार करें, न कि नास्तिक या वामपंथी की तरह'।

विज्ञापन
विज्ञापन

जया बच्चन से किया अनुरोध
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान और पवित्र गंगा उन्हें सद्बुद्धि दें और धर्म में उनकी आस्था और गहरी हो। जिस तरह से वे एक अच्छी अभिनेत्री और अच्छी सांसद हैं, उसी तरह उन्हें सनातन धर्म की भी अच्छी सदस्य बनना चाहिए'। उन्होंने जया बच्चन से अनुरोध करते हुए कहा, 'एक नास्तिक की तरह व्यवहार न करें'।

यह खबर भी पढ़ें:
Film Ikkis: फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र-जयदीप-अगस्त्य के साथ नजर आएगा ये एक्टर, आर्मी मैन का निभाएगा रोल

विज्ञापन

जया बच्चन ने क्या कहा था?
सपा सांसद जया बच्चन ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कुंभ का पानी दूषित है और भगदड़ पीड़ितों के शव को नदी में फेंक दिया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए जया बच्चन ने कहा, "कहां का पानी सबसे ज्यादा दूषित है? कुंभ का। भगदड़ पीड़ितों के शव को नदी में फेंक दिया गया, जिसके कारण पानी दूषित हो गया। असली मुद्दे को अभी तक संबोधित नहीं किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "कुंभ का दौरा करने वाले आम लोगों के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जा रहा है। उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। वे झूठ बोल रहे हैं कि करोड़ों लोग यहां आए हैं। किसी भी समय वहां इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे एकत्र हो सकते हैं?"

यह खबर भी पढ़ें:
Ed Sheeran: कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने चेन्नई की सड़कों पर कराया देसी हेड मसाज, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed