फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aavesham Actor Fahadh Faasil revealed he was clinically diagnosed with ADHD at the age of 41

Fahadh Faasil: 'आवेशम' अभिनेता फहद फाजिल का खुलासा, 41 की उम्र में पता चला, है ये बीमारी

Mon, 27 May 2024 06:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 27 May 2024 06:11 PM IST
सार

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार फहद फाजिल अपने बेहतरीन अभिनय कौशल की वजह से जाने जाते हैं। हाल में ही उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एडीएचडी नामक बीमारी है, जिसके बारे में उन्हें 41 साल की उम्र में पता चला।

विज्ञापन
Aavesham Actor Fahadh Faasil revealed  he was clinically diagnosed with ADHD at the age of 41
फहद फाजिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता फहद फाजिल अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर है। वह कोठामंगलम में एक सामाजिक संस्था के उद्घाटन के लिए आए थे,जो विकासात्मक रूप से विकलांग बच्चों की देखभाल करती है। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से खुद को हुए इस विकार का खुलासा किया। 

विज्ञापन


41 की उम्र में चला एडीएचडी का पता 
अभिनेता ने बताया कि उन्हें 41 साल की उम्र में चिकित्सकीय तौर पर एडीएचडी का पता चला था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से पूछा था कि क्या इसका इलाज आसान है, जिसके जवाब में उन्हें बताया गया था कि अगर बचपन में इसका निदान हो जाए, तो अधिक प्रभावी रूप से इसका इलाज हो सकता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "यदि आप मुझे देखकर मुस्कुरा सकते हैं, तो यह सबसे बड़ी बात होगी, जो मैं आपके लिए कर सकता हूं।"
विज्ञापन

Sikandar: क्या 'कटप्पा' से भिड़ने वाले हैं सलमान? 'सिकंदर' पर आई ये बड़ी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएचडी क्या होता है?
एडीएचडी का पूरा मतलब अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर होता है। यह एक तरह का मस्तिष्क विकार होता है, जो आपके व्यवहार को नियंत्रित करने के तरीके पर असर डालता है। यह ज्यादातर बच्चों और किशोरों में होता है और वयस्कता तक बरकरार रह सकता है। इसे रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन इसे जल्दी पहचान लेने से एक अच्छे उपचार पद्धति से इसके लक्षणों के प्रबंधन में मदद मिल सकती है। इसके लक्षणों में आसानी से विचलित होना, चीजों को तुरंत भूल जाना, बैठने में समस्या होना, एक जगह टिक कर ना रह पाना, बहुत ज्यादा कूद फांद करना, बार बार चीजों को खो देना फिर भूल जाना आदि शामिल है। 
Aranmanai 4: तमिल-तेलुगु में धूम मचा चुकी है तमन्ना-राशि की 'अरनमनई 4', अब इस दिन हिंदी में होगी रिलीज
'पुष्पा 2' में आएंगे नजर
बात करें फहद फाजिल के वर्क फ्रंट की तो वह हाल में ही जीतू माधवन द्वारा निर्देशित 'आवेशम' में नजर आए थे। फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना भी की गई थी। यह मलयालम फिल्मों की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जा रही है। फिल्म में वह एक स्थानीय गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा वह जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में भी नजर आने वाले हैं। 
निया शर्मा पहुंची बप्पा के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed