फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan talks about working with Salman Khan Shah Rukh Khan said three of us try to work in a film together

Aamir Khan: आमिर खान ने किया धमाकेदार खुलासा, बोले- सलमान-शाहरुख साथ काम करने को हैं बेकरार

Fri, 15 Mar 2024 02:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 15 Mar 2024 02:48 PM IST
सार


आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान लगभग 30 से अधिक वर्षों से बॉलीवुड का हिस्सा रहे हैं। इन सभी ने एक-दूसरे की फिल्मों में गेस्ट भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन एक साथ किसी भी फिल्म में तीनों साथ नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan talks about working with Salman Khan Shah Rukh Khan said three of us try to work in a film together
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वे कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। कल अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम से लाइव होस्ट किया था। इस दौरान वे दर्शकों के कई सवालों का जवाब देते नजर आए। इतना ही नहीं बातों-बातों में उन्होंने सलमान और शाहरुख के बारे में भी कई खुलासे किए। आइए जानते हैं क्या खास रहा आमिर के लाइव में- 
विज्ञापन


साथ नजर आएंगे तीनों खान 
आमिर खान हाल ही में जामनगर में हुए अंबानी प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के दौरान वे शाहरुख खान और सलमान खान के साथ स्टेज परफॉर्मेंस करते दिखाई दिए थे। कल लाइव के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निकट भविष्य में शाहरुख और सलमान के साथ काम करेंगे। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, 'हमारी इस विषय पर काफी बात हुई है। हम साथ में काम करने के लिए काफी उत्साहित भी हैं।'
विज्ञापन


Yodha: 'योद्धा' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू आया सामने, जानिए दर्शकों को कैसी लगी सिद्धार्थ यह एक्शन फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे विषय की तलाश 
आमिर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हम अच्छे विषय की तलाश में हैं। अगर हमें कुछ नया और करने को मिलेगा तो हम जरूर एक साथ काम करेंगे। मुझे लगता है कि यही सही समय है एक साथ काम करने के लिए। सलमान और शाहरुख भी काफी उत्सुक हैं इस फिल्म के लिए। निकट भविष्य में हम साथ में जरूर काम करेंगे।'

इन सितारों की जान का दुश्मन बन बैठा था अंडरवर्ल्ड

'अंदाज अपना-अपना 2' की शुरुआत 
आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान लगभग 30 से अधिक वर्षों से बॉलीवुड का हिस्सा रहे हैं। इन सभी ने एक-दूसरे की फिल्मों में गेस्ट भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन एक साथ किसी भी फिल्म में तीनों साथ नजर नहीं आए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' में तीनों खान शायद साथ में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed