फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan son Junaid is all set to win hearts with his first performance in 2024 with Play shikhandi

Junaid Khan: विश्व रंगमंच दिवस पर आमिर के लाडले ने फैंस को दिया तोहफा, इस नाटक के जरिए जीतेंगे दर्शकों का दिल

Wed, 27 Mar 2024 09:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

सामने आई जानकारी के मुताबिक जुनैद खान जल्द ही एक नाटक में नजर आएंगे। इस नाटक का नाम है 'शिखंडी', जिसका मंचन अगले महीने मुंबई में पृथ्वी थिएटर में होगा। 

विज्ञापन
Aamir Khan son Junaid is all set to win hearts with his first performance in 2024 with Play shikhandi
जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'महाराज' है। इससे पहले आज रंगमंच दिवस पर जुनैद के फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है। जुनैद फिल्मों में डेब्यू से पहले से ही रंगमंच की दुनिया से जुड़े हुए हैं। वह लंबे वक्त से थिएटर कर रहे हैं। खबर है कि वह इस साल की पहली परफॉर्मेंस भी थिएटर के जरिए देने वाले हैं।

विज्ञापन


अगले महीने दिखाया जाएगा नाटक
सामने आई जानकारी के मुताबिक जुनैद खान जल्द ही एक नाटक में नजर आएंगे। इस नाटक का नाम है 'शिखंडी', जिसका मंचन मुंबई में पृथ्वी थिएटर में होगा। फैजेह जलाली का यह नाटक अप्रैल में दिखाया जाएगा। 10 और 11 अप्रैल को यह नाटक शाम साढ़े छह से नौ बजे तक दिखाया जाएगा। बुक माय शो के जरिए इस नाटक के लिए एडवांस बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन


जापान में पूरी की दूसरी फिल्म की शूटिंग
जुनैद फिल्म 'महाराज' से अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास एक और फिल्म है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है। इसकी शूटिंग जापान में हुई है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। हाल ही में, जुनैद ने जापान में अपने दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। जापान में लगातार 50 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की गई। फिल्म की शूटिंग जापान के साप्पोरो में करीब डेढ़ महीने तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



ओटीटी पर रिलीज होगी डेब्यू फिल्म
जुनैद खान की अनाम फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी भी नजर आएंगी। वहीं, बात करें जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' की तो इसमें वह एक रिपोर्टर की भूमिका में नजर आएंगे। जुनैद के अलावा फिल्म 'महाराज' में जयदीप अहलावत, शारवरी और शालिनी पांडे भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'हिचकी' फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने इसका निर्देशन किया है। वहीं फिल्म की कहानी विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed