{"_id":"67e3f2151de5f7cdcf0f8ff6","slug":"aamir-khan-launched-his-new-youtube-channel-aamir-khan-takes-will-tell-stories-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan Talkies: ढाई साल से फिल्मों से दूर आमिर खान ने क्यों शुरू किया यूट्यूब चैनल, यहां जानिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan Talkies: ढाई साल से फिल्मों से दूर आमिर खान ने क्यों शुरू किया यूट्यूब चैनल, यहां जानिए
Wed, 26 Mar 2025 05:56 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:56 PM IST
सार
Aamir Khan YouTube Channel: अभिनेता आमिर खान ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। आमिर खान ने कौन सा यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और इस पर कौन सा कंटेट शेयर करेंगे? आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
विस्तार
आमिर खान काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं। साल 2022 में उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आई थी। इसके बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। अब उन्होंने एक बड़ा एलान किया है। वह अपना एक यूट्यूब चैनल लेकर आने वाले हैं। वह यह यूट्यूब चैनल क्यों लाने वाले हैं और इसके पीछे का क्या मकसद है? आइए जानते हैं इस खबर में।
विज्ञापन
आमिर खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल
'आमिर खान टॉकीज' नाम के यूट्यूब चैनल ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर खान ने बताया है कि उन्होंने एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल का नाम 'आमिर खान टॉकीज' है। इस चैनल पर वह अपने करियर के बारे में बताएंगे। आमिर के मुताबिक वह हमेशा से चाहते थे कि वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाएं जहां पर वह अपनी कहानी लोगों को बता सकें। अब ये प्लेटफॉर्म बन कर तैयार हो गया है।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर को देखकर खुशी से झूम उठे जापानी फैंस, सुपरस्टार ने साझा किया वीडियो

- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर के चैनल में क्या होगा?
आमिर खान ने वीडियो में बताया है कि इस चैनल पर 'निर्देशकों के विचार होंगे। पिछले सालों में हमारी फिल्मों के साथ जो लोग जुड़े हैं उनकी क्या सोच है। एक्टर्स की बात सुनेंगे। टेक्नीशियन की बात सुनेंगे। लेखकों की बात सुनेंगे। कुछ चीजें मैं भी आपसे शेयर करूंगा। फिल्मों के सीन देखने को मिलेंगे। फिल्म बनाने के पीछे जो कहानियां होती हैं वो आप सुन पाएंगे। मेरे जहन में ये बात थी कि मैं जो कहना चाहता हूं वह मैं सीधे अपने दर्शकों के साथ कह पाऊं, बीच में और कोई न हो। इससे मुझे भी आपकी आवाज सुनने का मौका मिलेगा।'
Bhool Chuk Maaf Release Date: ‘जाट’ से डरे राजकुमार राव, आगे बढ़ाई अपनी फिल्म; जानें अब कब होगी रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शन ने शेयर की वीडियो
आमिर खान प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'सिनेमा। कहानियां। अनफिल्टर्ड पल। हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं जिन्होंने आपको सालों तक हंसाया, रुलाया और सोचने पर मजबूर किया। अब, हम आमिर खान टॉकीज के साथ सिनेमा की दुनिया में आपका स्वागत कर रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसमें पर्दे के पीछे के अनोखे पलों से लेकर उन फिल्मों के बारे में बात होगी जिन्हें हमने बनाया।'