फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ये 6 फिल्में भी रह चुकी हैं रीमेक, दो तो हुईं महाफ्लॉप

Fri, 20 Jun 2025 12:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:19 PM IST
सार

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से पहले भी आमिर कई रीमेक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्मों को लेकर अक्सर ये धारणा रही है कि वो कुछ अलग और हटकर करने की कोशिश करते हैं। 20 जून को उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई है जो कि स्पैनिश भाषा में बनी फिल्म चैम्पियन से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। इसके बाद साल 2013 में इसी नाम और इसी कहानी के साथ एक अंग्रेजी फिल्म भी आई। 

विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हालिया रिलीज ‘सितारे जमीन पर’ ही नही, आमिर खान इससे पहले भी कई ओरिजिनल नहीं बल्कि रीमेक में काम कर चुके हैं? जी हां, उन्होंने अब तक लगभग 12 फिल्मों में रीमेक या किसी विदेशी कहानी से प्रेरित फिल्में की हैं। इनमें से कुछ सुपरहिट रहीं, तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। 

विज्ञापन

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
गजनी - फोटो : एक्स

‘गजनी’
फिल्म 'गजनी', जिसे आमिर के करियर की बड़ी हिट में गिना जाता है, वो असल में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'मेमेंटो' से प्रेरित थी। हालांकि इसे तमिल में पहले ही बनाया जा चुका था, लेकिन हिंदी वर्जन ने आमिर को एक एक्शन हीरो की नई पहचान दी।

विज्ञापन

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘मन’
वहीं ‘मन’ जैसी रोमांटिक फिल्म को 1957 की हॉलीवुड फिल्म 'एन अफेयर टू रिमेंबर' का भारतीय रूप माना जाता है। कहानी, डायलॉग्स और मोड़ तक इतने मिलते-जुलते थे कि दर्शकों को फर्क करना मुश्किल हो गया था। इसी तरह ‘दिल है कि मानता नहीं’ भी क्लासिक ‘इट हैपन्ड वन नाइट’ की कहानी से मेल खाती है।

विज्ञापन

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
'जो जीता वही सिकंदर' - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial

‘जो जीता वही सिकंदर’
भारतीय यूथ के लिए आइकॉनिक फिल्म मानी जाने वाली ‘जो जीता वही सिकंदर’ भी असल में ‘ब्रेकिंग अवे’ से प्रेरित थी। कॉलेज स्पोर्ट्स, युवाओं की महत्वाकांक्षाएं और परिवार के साथ रिश्तों की बुनावट ने इसे देसी दर्शकों के दिलों में जगह दिलाई।

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान - फोटो : यूट्यूब

 ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’
कुछ फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, वहीं कुछ आमिर की छवि के विपरीत जाकर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। जैसे कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, जिसे ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ की कॉपी कहा गया। फिल्म के लुक, किरदार की बॉडी लैंग्वेज और कॉस्ट्यूम तक सबकुछ हॉलीवुड के कैरेबियन पायरेट्स से मिलता-जुलता लगा और यही वजह रही कि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
आमिर खान (लाल सिंह चड्ढा) - फोटो : एक्स

‘लाल सिंह चड्ढा’
‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी आमिर के करियर की सबसे चर्चित और विवादित फिल्मों में से एक बनी। लोगों को फिल्म का ट्रीटमेंट बहुत धीमा और इमोशनल रूप से कमजोर लगा, जिससे इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

 

Aamir Khan Inspirational Movies Sitaare Zameen Par Laal Singh Chaddha Jo Jeeta Wohi Sikandar Taare Zameen Par
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
‘तारे जमीन पर’
हालांकि ‘तारे जमीन पर’ जैसी फिल्म, जिसे कुछ डॉक्युमेंट्री और विदेशी टेलीफिल्म्स से प्रेरित बताया गया, आमिर की सबसे भावुक और प्रेरणादायक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को लेकर लोगों की भावनाएं इतनी जुड़ी रहीं कि उसने एक सामाजिक बदलाव की लहर चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed