आमिर खान ने की करियर में सबसे बड़ी गलती, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के फ्लॉप होने पर कहा- मैंने जिंदगी में पहली बार…
Aamir Khan On Film Thugs of Hindostan: अभिनेता आमिर खान ने अपनी उस फिल्म के बारे में जानकारी दी है, जिसमें खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी गलती कर बैठे। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के फ्लॉप होने की वजहों का भी खुलासा किया है।
विस्तार
अभिनेता आमिर खान ने अपनी उस फिल्म के बारे में जानकारी दी है, जिसमें खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी गलती कर बैठे। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के फ्लॉप होने की वजहों का भी खुलासा किया है।
पहली बार किरदार को देखा
एक कार्यक्रम में पहुंचे आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के हिट न होने की कई वजहें बताई हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं, यह महत्व रखता है। जब मैंने 'दंगल' के लिए हां कहा, तो इसका कारण यह था कि मुझे पटकथा बहुत पसंद आई। यह एक बेहतरीन कहानी है, जिसमें सभी किरदारों के लिए शानदार भूमिकाएं हैं। फिर मैं अपने किरदार महावीर पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मगर मैंने फिल्म के लिए हां इसलिए नहीं कहा कि महावीर का क्या किरदार है।
1975 की फिल्म ‘शोले’ से तुलना
एक्टर आमिर खान ने बताया कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की पटकथा काफी साधारण थी। इस फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया बिल्कुल ‘शोले’ जैसी थी। दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए एक्टर ने कहा, ‘जिस तरह जय और वीरू, ठाकुर साहब की मदद करते हैं। उसी तरह इस फिल्म में फिरंगी भी जफीरा का साथ देता है। मेरा किरदार फिरंगी का था जिसने मुझे काफी प्रभावित किया और मैंने कहानी से ज्यादा अपने किरदार पर फोकस किया’
मूल स्क्रिप्ट से काफी अलग थी फिल्म
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बारे में आगे आमिर ने कहा, ‘फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया में काफी बदलाव थे। जिससे फिल्म की मूल कहानी पर काफी फर्क पड़ा। जब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, तो फिल्म की कहानी अपनी मूल पटकथा से काफी बदल चुकी थी। इसका नुकसान फिल्म को उठाना पड़ा।
कब रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'?
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ ने अभिनय किया था। यह फिल्म उस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। मगर दर्शकों का प्यार पाने में नाकाम रही। जिससे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।