{"_id":"67bc18b39a2fd99c32013e18","slug":"a-school-teacher-blames-allu-arjun-movie-pushpa-for-misbehaving-children-and-try-hairstyle-like-actor-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा’ ने बच्चों को बिगाड़ा.., अध्यापिका ने किया दावा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा’ ने बच्चों को बिगाड़ा.., अध्यापिका ने किया दावा
Mon, 24 Feb 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 PM IST
सार
Pushpa 2: दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही दर्शकों में एक अलग ही क्रेज लाने का काम किया था। अब इस फिल्म को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका ने 'पुष्पा' फिल्म को बच्चों को बिगाड़ने के लिए दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
पुष्पा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'बाहुबली' के बाद फिल्म ‘पुष्पा’ ने इंडस्ट्री में क्रांति लाने का काम किया था। इसने लोगों को ऐसा दीवाना बनाया था कि दर्शक हर जगह इस फिल्म के डायलॉग बोलते नजर आए थे। अब इस फिल्म को लेकर एक स्कूल की अध्यापिका ने कहा है कि 'पुष्पा' के किरदार से प्रभावित होकर बच्चे अच्छा व्यवहार नहीं करते। जानते हैं शिक्षिका ने आगे और क्या कहा…
विज्ञापन
बच्चे अजीब हेयरस्टाइल करते हैं
हैदराबाद के एक सरकारी स्कूल युसुफगुडा की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के बिगड़ने के पीछे ‘पुष्पा’ का हाथ बताया। शिक्षिका ने कहा बच्चे अपने आस-पास के माहौल से प्रभावित होकर बुरा व्यवहार कर रहे हैं। वे ‘पुष्पा 2’ फिल्म के कलाकारों से मिलते-जुलते हेयरस्टाइल बनाकर स्कूल आते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे अपने घरों और गलियों से गंदी भाषा भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: लक्ष्मण उतेकर ने गणोजी-कान्होजी शिर्के के वंशजों से मांगी माफी, मानहानि के मुकदमे की मिली थी धमकी
विज्ञापन
यूजर्स बोले- बच्चे फिल्मों से प्रेरणा ले रहे
इस मामले के सामने आते ही यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर आपको लगता है पुष्पा ने बच्चों को बिगाड़ा तो इसका मतलब बच्चे फिल्मों से सीख रहे हैं। ऐसे में बच्चों को '12वीं फेल' और 'सुपर 30' जैसी फिल्में दिखाएं। इन फिल्मों से वो कुछ सीखेंगे और अच्छा व्यवहार करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Lalita Pawar: रामायण की ‘मंथरा’ का नाम गिनीज बुक में दर्ज, एक थप्पड़ से बदली जिंदगी; तकलीफ में गुजरे अंतिम दिन
'पुष्पा 2' फिल्म के बारे में
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1799 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ का दूसरा भाग था। इसका पहला पार्ट साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।