फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   34th Week TRP Report Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Jhanak Udne Ki Aasha

TRP This Week: 'अनुपमा' ने फिर से सबको पछाड़ा, जानें टीआरपी की रेस में बाकी शो का हाल

Thu, 29 Aug 2024 08:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 08:52 PM IST
सार

34वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में 'अनुपमा' पहले पायदान पर रहा। 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे स्थान पर और 'झनक' तीसरे स्थान पर रहा।
 

विज्ञापन
34th Week TRP Report Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Jhanak Udne Ki Aasha
अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly

विस्तार

34वें हफ्ते के लिए बार्क की रेटिंग का इंतजार खत्म हो गया। टीवी शो के दर्शकों को ये जानने में बड़ी दिलचस्पी रहती है कि कौन-सा शो किस पायदान पर रहा और किसे कितनी रेटिंग मिली। तमाम टीवी शो के प्रदर्शन के हिसाब से 34वें हफ्ते में भी 'अनुपमा' का जलवा देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि बाकी के स्थान पर किसे जगह मिली। 

विज्ञापन


Tanaav 2: 'तनाव 2' के प्रचार में जुटी सीरीज की टीम, सुधीर मिश्रा और ई. निवास के साथ दिखे माही विज-गौरव अरोड़ा
विज्ञापन


'अनुपमा' का रहा दबदबा, 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे पायदान पर
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना की मुख्य भूमिका वाला शो 'अनुपमा' का टीआरपी में दबदबा कायम है और यह पहले पायदान पर काबिज है। इसे 2.4 मिलियन (24 लाख) इंप्रेशन मिले हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे स्थान पर रहा। इसकी रेंटिंग 2.2 रही। इसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीड रोल में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mollywood Me Too: अभिनेता एम. मुकेश को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, कोर्ट ने कहा- भागने की कोई संभावना नहीं

'झनक' को 2.2 और 'उड़ने की आशा' को मिली 2.1 रेटिंग
2.2 रेटिंग के साथ हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की मुख्य भूमिका वाला शो 'झनक' तीसरे स्थान पर और 2.1 रेटिंग के साथ कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा का शो 'उड़ने की आशा' चौथे स्थान पर है। लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 2.1 रेटिंग के साथ टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब रहा। 

Shailesh Lodha: 'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

'खतरों के खिलाड़ी 14' सातवें और 'कुंडली भाग्य' दसवें नंबर पर रहा
टीआरपी के मामले में छठे स्थान पर 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' रहा। वहीं, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' सातवें स्थान पर रहा, 'लाफ्टर शेफ्स' आठवें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें और कुंडली भाग्य दसवें पायदान पर रहा।



Khel Khel Mein Box Office Collection Day 15: एक करोड़ के लिए भी तरस रही 'खेल खेल में', जानें 15वें दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed