OTT Release This Week: जनवरी के दूसरे सप्ताह OTT पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन, दस्तक देंगी ये दिलचस्प सीरीज-फिल्में
OTT Releases This Week: जनवरी का दूसरा सप्ताह आज सोमवार से शुरू हो गया है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह काफी खास है। थिएटर में कई नई फिल्में सजेंगी। साथ ही ओटीटी पर भी मनोरंजन का धमाल रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सिनेमाघरों में 'धुरंधर' का कब्जा है। कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं और कुछ इस सप्ताह रिलीज की कतार में है। मगर, जनवरी की इस सर्दी में अगर आप घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ दिलचस्प देखना चाहते हैं तो आपके लिए भी पिटारे में काफी कुछ खास है। नए साल के दूसरे सप्ताह में क्या-क्या खास होगा? जानिए
फिल्म '120 बहादुर'
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' बीते वर्ष नवंबर में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी और सितारों के अभिनय की काफी तारीफ हुई। अब सेना की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। यह 16 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म 'मस्ती 4'
लोकप्रिय फ्रेंजाईजी 'मस्ती' की चौथी कड़ी 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इसे 16 जनवरी से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे हैं।
'तस्करी द स्मगलर वेब'
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'तस्करी द स्मगलर वेब' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज अहम भूमिकाओं में हैं।
'भा भा बा'
फिल्म 'भा भा बा' भी इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देगी। यह 16 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध होगी। बता दें कि फिल्म 18 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें दिलीप और मोहनलाल जैसे साउथ सितारे हैं।
'गुर्रम पापी रेड्डी'- कलमकावल'
इसके अलावा साउथ फिल्म 'गुर्रम पापी रेड्डी' भी रिलीज होगी। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 16 जनवरी को जी5 पर रिलीज हो रही है। वहीं, ममूटी अभिनीत फिल्म 'कलमकावल' भी 16 जनवरी 2026 को सोनी लिव पर रिलीज होगी।