फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   10 days shooting is left for Ram Charan's film Game Changer but due to this reason it will take time to shoot

Game Changer: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' की 10 दिन की शूटिंग बाकी, लेकिन इस वजह से शूट करने में लगेगा समय

Thu, 27 Jun 2024 10:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का काफी लंबे से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है। हाल ही में, फिल्म के निर्देशक ने शूटिंग और अन्य चीजों को लेकर बात की है।

विज्ञापन
10 days shooting is left for Ram Charan's film Game Changer but due to this reason it will take time to shoot
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

विस्तार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज की तारीख से अभी तक परदा नहीं उठ पाया है। इस फिल्म पर तीन साल से काम चल रहा है, लेकिन अभी तक शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। इस वजह से राम चरण के फैंस इसका इंतजार करते-करते थक से गए हैं। इसी बीच, अब फिल्म के निर्देशक की ओर से एक बहुत जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन


'इंडियन 2' के प्रचार में व्यस्त हैं शंकर
एक साक्षात्कार में 'गेम चेंजर' का निर्देशन कर रहे शंकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब 10 दिन की शूटिंग और बची है। बता दें कि शंकर इन दिनों अपनी एक और फिल्म 'इंडियन 2' के प्रचार में व्यस्त में हैं। इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं और इसे 12 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


'इंडियन 2' की रिलीज के बाद प्रोडक्शन का काम पूरा करेंगे शंकर
शंकर ने बताया कि जब 'इंडियन 2' रिलीज हो जाएगी तो उसके बाद वो 'गेम चेंजर' के प्रोडक्शन का काम पूरा करेंगे। इसके बाद फिल्म की फाइनल फुटेज को लॉक करेंगे और फिर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। सारा काम खत्म होने के बाद ही रिलीज को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। शंकर ने यह भी कहा कि 'गेम चेंजर' को जल्द से जल्द रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kalki 2898: 'कल्कि 2898 एडी' हुई रिलीज, एक्स पर पब्लिक बोल रही है - हॉलीवुड की टक्कर की फिल्म बनाई है!

ये कलाकार आएंगे नजर
'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें राम चरण के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार निभा रही है। इनके अलावा एसजे सूर्या, जयराम, नवीन चंद्रा, समुथिरकानी, अंजलि और श्रीकांत भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।  फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा किया गया है। इसमें एसएस थमन का संगीत सुनने को मिलेगा। 

Inside Out 2: बॉक्स ऑफिस पर इनसाइड आउट 2 की दहाड़ जारी, घरेलू स्तर पर शीर्ष 10 एनिमेटेड फिल्मों में हुई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed