फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Inside Out 2 continues to roar at the box office, joins the top 10 animated Domestic films of all time

Inside Out 2: बॉक्स ऑफिस पर इनसाइड आउट 2 की दहाड़ जारी, घरेलू स्तर पर शीर्ष 10 एनिमेटेड फिल्मों में हुई शामिल

Thu, 27 Jun 2024 10:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Jun 2024 10:27 AM IST
सार

एनिमेटेड फिल्म इनसाइड आउट 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। इसने घरेलू कलेक्शन के मामले में अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अंतर्राष्ट्रीय टिकट खिड़की पर भी फिल्म को जबर्दस्त कामयाबी हासिल हुई है।

विज्ञापन
Inside Out 2 continues to roar at the box office, joins the top 10 animated Domestic films of all time
इनसाइड आउट 2 - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इनसाइड आउट 2 की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर जारी है। डिज्नी/ पिक्सर की यह फिल्म लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  मंगलवार तक इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 79.97 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस के 44 विदेशी बाजारों से फिल्म ने 41.19 करोड़ डॉलर की कमाई की है। उत्तरी अमेरिका में भी यह फिल्म धमाल मचा रही है। यहां फिल्म ने 38.78 करोड़ डॉलर बटोर डाले हैं। यह फिल्म घरेलू एनिमेटेड फिल्मों की सूची में कई अन्य फिल्मों की तुलना में काफी ऊपर है।

विज्ञापन

Kalki 2898 AD 1st Day Advance Booking: कल्कि की एडवांस ओपनिंग ही 50 करोड़ के पार, हिंदी पट्टी पर टिकी निगाहें 

विज्ञापन

12 दिन में फिल्म ने मचाया धमाल

फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन की बात करें तो  रिलीज के 12 दिनों के बाद यह सीक्वल फिल्म उत्तरी अमेरिका में 10वें पायदान पर है। इस फिल्म ने मिनियन: द राइज ऑफ ग्रू (37 करोड़ डॉलर), फाइंडिंग निमो (38.1 करोड़ डॉलर) और स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (38.2 करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू स्तर पर यह फिल्म जल्द ही डिज्नी की ही साल 2013 की एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन को पीछे छोड़ देगी।

पहले भाग का तोड़ेगी रिकॉर्ड

दुनियाभर में यह चर्चा है कि फिल्म 100 करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं, जबकि केल्सी मान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने पहले भाग के कलेक्शन 85.9 करोड़ डॉलर को पार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को इनसाइड आउट 2 ने उत्तरी अमेरिका में एक करोड़ 84 लाख डॉलर की कमाई की। पिछले साल के दिसंबर महीने के बाद से यह किसी भी एनिमेटेड फिल्म के लिए सबसे बड़ा दूसरा मंगलवार था।   

विज्ञापन

विदेशी बॉक्स ऑफिस से हुई इतनी कमाई

मंगलवार तक फिल्म ने शीर्ष विदेशी बाजार मैक्सिको में (6.84 करोड़), यूके में  (3.11 करोड़), कोरिया (3.04 करोड़), ब्राजील में (2.33 करोड़), इटली में (2.24 करोड़), जर्मनी में (1.9 करोड़), अर्जेंटीना (1.6 करोड़), स्पेन में (1.57 करोड़), फ्रांस में (1.49 करोड़) और ऑस्ट्रेलिया (1.38 करोड़) डॉलर बटोरे लिए थे। जापान में यह फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है। 1 अगस्त को यह फिल्म वहां के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bigg Boss OTT 3: पूर्व पत्नी कोंकणा संग मिलकर पाल रहे हैं बेटे को रणवीर, बोले- अपनी जिंदगी में खुश हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed