फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   uttar pradesh election 2027 Jaunpur badlapur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation

सीट का समीकरण: बदलापुर में हुए पिछले तीन चुनाव में दो बार भाजपा, एक बार सपा ने मारी बाजी; ऐसा है इसका इतिहास

Tue, 06 Oct 2026 09:01 PM IST
अमन तिवारी इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद नए स्वरूप में अस्तित्व में आई और 2012 में यहां पहला चुनाव हुआ। इसमें सपा ने पहली जीत दर्ज की, जबकि 2017 और 2022 में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्रा लगातार दो चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

विज्ञापन
uttar pradesh election 2027 Jaunpur badlapur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देश की राजनीति का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सत्ताधारी भाजपा अपनी सत्ता बचाए रख पाती है या विपक्ष उसके 10 साल के वर्चस्व को खत्म कर देगा। उत्तर प्रदेश की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज चर्चा जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा सीट की। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इसका अब तक का इतिहास क्या रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

पहले जानते हैं बदलापुर सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें 403 विधानसभा सीटें आती हैं। इन्हीं में से एक जिला जौनपुर है। जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें- बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत और जफराबाद शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की कड़ी में आज हम बदलापुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। बदलापुर विधानसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला चुनाव साल 2012 में हुआ था और यहां के पहले विधायक ओम प्रकाश 'बाबा' दुबे बने थे, जिन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 Jaunpur badlapur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
कब-किस पार्टी को मिली जीत? - फोटो : अमर उजाला
बदलापुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
बदलापुर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में ब्राह्मण, यादव, एससी (दलित) और क्षत्रिय आबादी सबसे निर्णायक भूमिका निभाती है। क्षेत्र में सर्वाधिक आबादी ब्राह्मण मतदाताओं की है, जो लगभग 21% हैं। इसके बाद यादव मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 16% और एससी (दलित) मतदाताओं की आबादी लगभग 15% है, जबकि क्षत्रिय मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 9% है।

अन्य प्रमुख वर्गों में बिंद, मौर्य, वैश्य और मुस्लिम मतदाताओं की आबादी लगभग 5-5% के आसपास है। इसके अलावा चौहान मतदाता करीब 4%, पाल लगभग 3% और पासी मतदाता लगभग 3% हैं, जबकि बाकी बचे मतदाता अन्य जातियों व समुदायों से आते हैं।  

बदलापुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
2012: इस चुनाव में 

साल 2012 के चुनाव की बात करें तो जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा सीट के पहले चुनाव में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश 'बाबा' दुबे विजयी हुए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के लालजी यादव को 16,193 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में ओम प्रकाश 'बाबा' दुबे को 65,278 वोट, जबकि लालजी यादव को 49,085 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह 20,503 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

uttar pradesh election 2027 Jaunpur badlapur Assembly seat history bjp sp bsp congress political equation
2022 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2017: भाजपा ने मारी बाजी
2017 के चुनाव की बात करें तो राज्य में भाजपा का बोलबाला रहा। राज्य के चुनावी नतीजों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसका असर जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट पर भी देखने को मिला। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद्र मिश्रा विजयी हुए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के लालजी यादव को 2,372 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में रमेश चंद्र मिश्रा को 60,237 वोट, जबकि लालजी यादव को 57,865 वोट मिले। वहीं, समाजवादी पार्टी के ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे 46,545 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2022: भाजपा ने दोहराई जीत
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश चंद्र मिश्रा विजयी हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे को 1,326 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में रमेश चंद्र मिश्रा को 82,391 वोट, जबकि ओमप्रकाश 'बाबा' दुबे को 81,065 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के मनोज 34,792 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed