फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   PM Modi vs Rahul Gandhi region wise campaign in Haryana Jammu Kashmir assembly elections 2024

Election: पीएम मोदी से ज्यादा राहुल ने किया दोनों राज्यों में प्रचार, नतीजे बताएंगे कौन रहा कितना असरदार?

Tue, 08 Oct 2024 08:02 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi vs Rahul Gandhi Campaign In Haryana J&K Election: 16 अगस्त को चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों प्रदेशों में चुनाव प्रचार के दौरान कुल आठ चुनावी कार्यक्रम किए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 15 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
loader
PM Modi vs Rahul Gandhi region wise campaign in Haryana Jammu Kashmir assembly elections 2024
हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी और राहुल गांधी का प्रचार - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इससे पहले दोनों प्रदेशों में 50 दिन से अधिक चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान हर दल ने मतदाता को लुभाने की कोशिश की। सभी ने धुंआधार प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों में आठ चुनावी कार्यक्रम किए। उनके मुकाबले कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी काफी आगे रहे।


नतीजों के साथ जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा जिस बात की हो रही होगी, पार्टियों के स्टार प्रचारकों की रैलियों, सभाओं और रोड शो का कितना फायदा हुआ? जिन सीटों या क्षेत्रों में इन नेताओं ने रैलियां और रोड शो किए वहां उनकी पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं? इसका प्रदर्शन सुधरा या सीटें घट गईं? आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने कितना प्रचार किया? चुनाव प्रचार की शुरुआत और अंत कहां हुआ? किस राज्य में कितना प्रचार? कहां कम दौरे हुए?

पीएम मोदी के चुनाव प्रचार की शुरुआत
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 16 अगस्त को हुई थी। तारीखों के एलान के करीब एक महीने बाद पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया था। पीएम ने 14 सितंबर को हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों राज्यों में पहली चुनावी सभा की।

कितने चुनावी कार्यक्रम? 
पीएम मोदी के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की बात करें तो उन्होंने आठ जिलों में कुल आठ चुनावी कार्यक्रम किए। दोनों प्रदेशों में हुए चार-चार चुनावी कार्यक्रम हुए हैं जिनमें रैली और जनसभा शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान ही हरियाणा में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद भी किया।

किन-किन क्षेत्रों में हुआ प्रचार?
हरियाणा की बात करें तो यहां प्रधानमंत्री ने चार कार्यक्रम किए। पीएम मोदी ने 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले में पहली जनसभा की। इसके बाद 25 सितम्बर को सोनीपत जिले में रैली को संबोधित किया। अगले दिन यानी 26 सितंबर को उन्होंने हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। एक दिन बाद 28 सितंबर को हिसार में चुनावी रैली की। वहीं 1 अक्तूबर को पीएम मोदी ने पलवल जिले में अंतिम चुनावी सभा की।  

जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी ने चार कार्यक्रम किए। प्रधानमंत्री ने 14 सितंबर को डोडा जिले में पहली जनसभा की। इसके बाद 19 सितम्बर को श्रीनगर जिले में रैली को संबोधित किया। इसी दिन पीएम ने जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में कटड़ा में चुनावी रैली की। वहीं 28 सितंबर को पीएम मोदी ने जम्मू जिले में अंतिम चुनावी कार्यक्रम किया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार की शुरुआत
16 अगस्त को हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के करीब एक हफ्ते भर के भीतर कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी के चुनावी कार्यक्रम शुरू हो गए। 22 अगस्त को जम्मू    में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन से विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया था। 

कितने चुनावी कार्यक्रम? 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की बात करें तो उन्होंने 15 जिलों में कुल 15 चुनावी कार्यक्रम किए। जहां जम्मू कश्मीर में छह चुनावी कार्यक्रम किए तो हरियाणा में नौ कार्यक्रम हुए। इनमें रैली, जनसभा और यात्रा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने 22 अगस्त को जम्मू में कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया था। 

किन-किन क्षेत्रों में हुआ प्रचार?
हरियाणा की बात करें तो यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नौ कार्यक्रम किए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 26 सितंबर को करनाल जिले के असंध विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा की। इसी दिन हिसार जिले के बरवाला में सार्वजनिक सभा हुई। चुनाव के बीच ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 सितंबर से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा शुरू कर दी। यात्रा के पहले दिन राहुल की अम्बाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में जनसभा हुई। 30 सितम्बर को ही हरियाणा विजय संकल्प यात्रा के तहत कुरूक्षेत्र जिले की थानेसर सीट पर रैली की। 

हरियाणा विजय संकल्प यात्रा के दूसरे दिन 1 अक्तूबर को राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ से सोनीपत तक यात्रा का नेतृत्व किया। इसी दिन कांग्रेस नेता ने सोनीपत जिले में एक रैली को संबोधित किया। 1 अक्तूबर को हरियाणा विजय संकल्प यात्रा के तहत सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में सार्वजनिक सभा की। 3 अक्तूबर को नूंह जिले एक रैली को संबोधित किया। वहीं 3 अक्तूबर को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ जिले में अंतिम चुनावी सभा की। 

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छह कार्यक्रम किए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 4 सितंबर को रामबन जिले में पहली सार्वजनिक सभा की। इसी दिन कश्मीर के अनंतनाग जिले में रैली को संबोधित किया। 23 सितंबर को में जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में सुरनकोट में चुनावी रैली की। इसी दिन 23 एक सार्वजनिक सभा श्रीनगर में भी हुई। वहीं 28 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू जिले में अंतिम चुनावी कार्यक्रम किया। 25 सितंबर को राहुल गांधी की जम्मू में सभा आयोजित हुई। वहीं 25 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बारामूला जिले के सोपोर में अंतिम चुनावी सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed