यूपी चुनाव: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी के बिना भाजपा को हराने की लड़ाई का कोई अस्तित्व नहीं
#WATCH | Lucknow, UP: On SP-Congress seat-sharing for UP elections, Congress MP Imran Masood says, "In the last election, when Akhilesh-ji was the Chief Minister, we contested 107 seats. So, there is really nothing more to be said on this. When he was the Chief Minister, we contested that many seats. Right now, the Chief Minister is yet to be decided... The real battle in this country is very straightforward. The battle in this country is against the ideology of the BJP. Rahul Gandhi is leading the fight against that ideology; without him, this struggle has no existence, no substance. Rahul Gandhi is the guarantee—he is the very ladder, the only path, to defeating the BJP. So, understand this: the battle begins right there. Anything else being discussed is of no consequence in this country."
— ANI (@ANI) November 26, 2026
संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ में संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दिशा में संकल्प लेंगे। आराधना मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लखनऊ पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के लिए यह गर्व की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान दिवस पर आयोजित पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की शपथ लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस से डरती है, क्योंकि वे प्रधानमंत्री से बेझिझक सवाल पूछते हैं। आराधना मिश्रा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन एकजुट है और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के बड़े नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है।
