फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: Rahul Gandhi's program canceled in Raigarh, reached Rae Bareli to file nomination

LS Polls: रायगढ़ में राहुल गांधी का दौरा रद्द, नामांकन दाखिल करने पहुंचे रायबरेली, हजारों लोग करते रहे इंतजार

Fri, 03 May 2024 01:46 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 03 May 2024 01:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा में रायगढ़ की पूर्व निर्धारित यात्रा रद्द कर नामांकन पत्र दाखिल करने रायबरेली पहुंच गए। हजारों लोग बैठक स्थल पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, राहुल वर्चुअल मोड से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
LS Polls: Rahul Gandhi's program canceled in Raigarh, reached Rae Bareli to file nomination
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा में रायगढ़ की पूर्व निर्धारित यात्रा रद्द कर नामांकन पत्र दाखिल करने रायबरेली पहुंच गए। हजारों लोग बैठक स्थल पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, राहुल वर्चुअल मोड से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओडिशा के रायगढ़ में यात्रा तय हुई थी। जिसके लेकिन ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) ने बताया कि राहुल गांधी इस सभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि वे नामांकन पत्र दाखिल करने रायबरेली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी जिस सभा में शामिल होने जा रहे थे, वहां हजारों लोग पहले ही पहुंच चुके थे और उनका इंतजार कर रहे थे। बता दें कि ओपीसीसी ने ही घोषणा की थी कि राहुल गांधी दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगे और जीआईएसआर कॉलेज के पास न्याय रैली को संबोधित करेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने ही रैली में उनके आने को कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा करनी पड़ी। हालांकि एआईसीसी महासचिव ओडिशा प्रभारी अजय कुमार बैठक स्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि ओपीसीसी अभियान समिति के प्रमुख भक्त चरण दास, सप्तगिरी उलाका और अन्य वरिष्ठ नेता बैठक को संबोधित करेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चार लोकसभा सीटों कोरापुट, बेरहामपुर, कालाहांडी और नबरंगपुर पर 13 मई को मतदान होना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed