फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Haryana assembly election 2024 highlights news in hindi

Haryana Election: 2.03 करोड़ मतदाता करेंगे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, हरियाणा चुनाव में क्या खास?

Sat, 05 Oct 2024 07:24 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान में हिस्सा लेने के लिए 2.03 करोड़ मतदाता पात्र हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 52 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। 
 
loader
Haryana assembly election 2024 highlights news in hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश की 90 सीटों पर 2.03 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रदेश भर में कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हरियाणा के नतीजे जम्मू कश्मीर के साथ ही 8 अक्तूबर को आएंगे।  




आइये जानते हैं हरियाणा के चुनाव की बड़ी बातें क्या हैं?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

पहले जानते हैं चुनाव कार्यक्रम क्या है?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर रही। 16 सितंबर तक उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिया। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को कराया जा रहा है। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 
 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

हरियाणा में कितने मतदाता?
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 2.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 2.03 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ से अधिक मतदाता पुरुष हैं, जबकि 95 लाख से अधिक मतदाता महिलाएं हैं और 467 थर्ड जेंडर हैं। यहां 5.24 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। राज्य में कुल 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से 93.5 हजार पुरुष, 55.5 हजार महिलाएं और छह थर्ड जेंडर हैं।

85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख मतदाता हैं, जिनमें 89.9 हजार पुरुष और 1.41 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं, जिनमें 3,283 पुरुष और 5,538 महिलाएं हैं। सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है, जिनमें 1.04 लाख पुरुष और 4,791 महिलाएं हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

मतदान केंद्र कितने बने हैं?
इस बार चुनाव में कुल 20629 मतदान केंद्रों पर हरियाणा के मतदाता वोट डाल सकेंगे। ये मतादन केंद्र 10495 जगहों पर बनाए गए हैं। कुछ जगहें ऐसी हैं जहां एक से अधिक मतदान केंद्र हैं। कुल मतदान केंद्रों में से शहरी इलाके में बनने वाले मतदान केद्रों की संख्या 7132 है। वहीं, 13,497 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में बने हैं। एक मतदान केंद्र पर औसतन 977 मतदाता वोट डाल सकेंगे। 125 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनकी जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं के पास है। इसी तरह 92 मतदान केंद्रों के संचालन का जिम्मा दिव्यांगों के हाथ में दिया गया है।  

उम्मीदवारों के बारे में
इससे पहले एडीआर ने चुनाव लड़ रहे 1031 उम्मीदवारों में से 1028 के हलफनामों को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की। पूर्ण हलफनामे उपलब्ध न होने के कारण तीन उम्मीदवारों का विश्लेषण नहीं किया गया। इस बार कुल उम्मीदवारों में 101 यानी की 10 फीसदी महिला हैं। इससे पहले 2019 में कुल 1138 उम्मीदवारों में से 104 यानी की नौ प्रतिशत महिला थीं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, धनी उम्मीदवारों की संख्या राज्य में बढ़ी है। रिपोर्ट में शामिल 1028 प्रत्याशियों में से 538 (52%) प्रत्याशी करोड़पति हैं। इससे पहले 2019 में चुनाव लड़ने वाले कुल 1138 प्रत्याशियों में से 481 (42%) प्रत्याशी करोड़पति थे।
 
277 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 136 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 228 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 191 है। 196 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।

एडीआर के मुताबिक, भाजपा के सबसे ज्यादा 85 (96%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के 84 (94%) प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसके अलावा, जजपा के 46 (70%), इनोलो के 34 (67%), आप के 52 (59%) और बसपा के 18(51%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

इस बार चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो यह 8.68 करोड़ रुपये है। वहीं 2019 में 1138 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.31 करोड़ रुपये थी। पार्टीवार आंकड़े देखें तो, इस बार कांग्रेस के प्रत्याशियों के औसत संपत्ति 24.40 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति 24.27 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, इनेलो के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 9.64 करोड़ रुपये, जजपा उम्मीदवारों की 9.36 करोड़, आप उम्मीदवारों की 5.57 करोड़ और बसपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.46 करोड़ रुपये है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल तीसरी सबसे धनी उम्मीदवार
इस बार सबसे अमीर प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु हैं। वह हिसार जिले की नारनौंद सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कैप्टन अभिमन्यु की कुल संपत्ति 491 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रोहतास सिंह हैं। गुरुग्राम की सोहना सीट से उतरे रोहतास की संपत्ति 484 करोड़ रुपए है। वहीं, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तीसरी सबसे धनी प्रत्याशी हैं। हिसार से चुनाव लड़ रहीं सावित्री ने अपने नाम कुल 270 करोड़ की संपत्ति बताई है। 

पांच प्रत्याशियों के पास नहीं है कोई संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट से एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने आया है, जिसके मुताबिक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में पांच ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं, जिनकी कोई संपत्ति ही नहीं है। हालांकि, इस सूची में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों के प्रत्याशी नहीं हैं। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

कितने पढ़े-लिखे हैं उम्मीदवार?
चुनाव में किस्मत आजमा रहे 486 (47%) उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़े हैं। 492 (48%)उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे अधिक की पढ़ाई की है। 26 प्रत्याशी डिप्लोमा धारी, 8 साक्षर और 15 निरक्षर हैं। इनके अलावा एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षिक योग्यता नहीं बताई है।

कितने उम्रदराज हैं उम्मीदवार? 
उम्मीदवारों में 319 (31%) की उम्र 25 से 40 के बीच है। 181 (18%) यानी की 49 फीसदी की उम्र 41 से 60 के बीच है। वहीं, 181 (18%) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed