फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Haryana assembly election 2024 Candidates and voting news in hindi

Haryana Election 2024: हरियाणा में कहां सबसे ज्यादा मतदान, कहां वोटरों में दिखी सुस्ती; जानें सभी जिलों का हाल

Sat, 05 Oct 2024 09:34 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 05 Oct 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Haryana Election: हरियाणा में सभी 90 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। इसके साथ ही प्रदेश की इन 90 सीटों पर उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 22 जिलों के 2.03 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने के लिए पात्र थे। 

loader
Haryana assembly election 2024 Candidates and voting news in hindi
Haryana Polls - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान खत्म हो गया। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में रहीं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की थीं। 



चुनाव आयोग के शनिवार रात साढ़े नौ बजे के आंकड़े के मुताबिक, हरियाणा में 61.59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान की सबसे तेज रफ्तार यमुनानगर जिले में देखी गई। यहां 69.91 फीसदी लोगों ने वोट डाला। वहीं मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां महज 49.97 फीसदी लोगों ने वोट डाला। हालांकि, चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों में मतदान प्रतिशत बदल सकता है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
इनके बीच मुकाबला
हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है।



इसके अलावा अन्य दलों की बात करें इन्होंने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है। कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में रही।

आइये जानते हैं कि हरियाणा में 90 सीटों पर उम्मीदवार कौन? यहां किसके बीच मुकाबला?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed