फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP Candidates List for Rae Bareli Kaiserganj Dinesh Pratap Singh Karan Bhushan Singh Knoe all

BJP Candidates List: रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, कैसरगंज से करण भूषण को टिकट; जानें पालघर से किसे मिला मौका

Thu, 02 May 2024 04:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 May 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Candidates List for Rae Bareli Kaiserganj Dinesh Pratap Singh Karan Bhushan Singh Knoe all
BJP - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के लिए भरतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक और सूची जारी की। सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है।भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने महाराष्ट्र के पालघर से भी उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने यहां से हेमंत विष्णु सावरा को टिकट दिया है।

विज्ञापन




इसी के साथ इन दोनों सीटों पर हफ्तों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया। हालांकि, कांग्रेस ने अब तक रायबरेली में अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि यहां से गांधी परिवार से ही कोई चुनावी मैदान में उतरेगा। रही बात कैसरगंज की तो छह बार के सांसद बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोप लगे हैं। इस वजह से पहले से ही उम्मीद थी कि पार्टी इस बार उन पर भरोसा नहीं जताएगी।
विज्ञापन


अब अगर रायबरेली के भाजपा उम्मीदवार की बात करें तो एक बार फिर से दिनेश प्रताप सिंह को गांधी परिवार के गढ़ से टिकट दिया गया है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को टक्कर देने की कोशिश की थी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। वह अब राज्यसभा सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed