फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Youth from 21 countries will learn the nuances of business in India

उद्यमिता शिक्षा : भारत में कारोबार की बारीकियां सीखेंगे 21 देशों के युवा, संस्कृति से भी होंगे रूबरू

Tue, 18 Jul 2023 05:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 05:38 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय की भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटेक) डिविजन लघु व्यवसाय के लिए इन्हें राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में प्रशिक्षण दिलाएगी। इसमें 21 देशों के 35 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह देश की सभ्यता-संस्कृति से भी परिचित होंगे।

विज्ञापन
Youth from 21 countries will learn the nuances of business in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी युवा भी भारत में कारोबार की बारीकियां सीख अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विदेश मंत्रालय की भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटेक) डिविजन लघु व्यवसाय के लिए इन्हें राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में प्रशिक्षण दिलाएगी। इसमें 21 देशों के 35 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह देश की सभ्यता-संस्कृति से भी परिचित होंगे।

विज्ञापन


तीन हफ्ते का यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ और चार अगस्त तक चलेगा। उद्यमिता शिक्षा के निदेशक डॉ. पूनम सिन्हा ने बताया कि इसमें इक्वाडोर, केन्या, इथियोपिया, लेसोथो, दक्षिण सूडान, तंजानिया, माली, उज्बेकिस्तान, स्वाजीलैंड, मोरक्को, किरिबाती, ताजिकिस्तान, भूटान, मलावी, नाइजर, मोजांबिक, मंगोलिया, फलस्तीन, युगांडा, फिजी व श्रीलंका समेत कुल 21 देशों के युवा भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को लघु व्यवसाय शुरू करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागी जानेंगे कि 21वीं सदी में विश्व के देशों में उद्यमिता में क्या बदलाव आए हैं। देशों ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की शुरुआत को लेकर खुद में क्या तब्दीलियां की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारियां दी जाएंगी
प्रतिभागी उद्यमिता व उद्यमिता गुणवत्ता विकास, उद्यम की शुरुआत व संसाधन, उद्यमिता प्रबंधन, प्रमोटर्स की भूमिका व प्रबंधन की जानकारी लेंगे। अलग-अलग सत्रों में सफल युवा उद्यमी भी संस्थान में आएंगे और अनुभव साझा करेंगे। विदेशी प्रतिभागियों को उन संस्थानों के बारे में बताया जाएगा, जो उद्यमशीलता व लघु उद्यमों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। प्रतिभागी सात दिन की स्टडी विजिट करेंगे। इसके तहत उन्हें आगरा, जयपुर व दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। विदेश मंत्रालय का 165 देशों से समन्वय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed