फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Written Examination of Assistant Professor Commerce will be again

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के लिए लिया गया बड़ा फैसला, जान लें पूरी डिटेल्स

Tue, 20 Mar 2018 02:46 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Written Examination of Assistant Professor Commerce will be again
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू करने जा रहा है। आयोग की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विषय की लिखित परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय हुआ। विज्ञापन संख्या 46 के तहत कुल 45 विषयों में 1650 पदों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार हुआ था। इन पदों में से आधे से अधिक पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसमें से वाणिज्य कर विषय का परिणाम घोषित नहीं किया गया था। ऐसे में यह परीक्षा दोबारा कराने तथा शेष पदों के लिए साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में विज्ञापन संख्या 37 के तहत तकरीबन 15 वर्ष पुरानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार का परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Written Examination of Assistant Professor Commerce will be again
इसके साथ विज्ञापन संख्या 47 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पद तथा विज्ञापन संख्या 48 में प्राचार्य के 284 पदों की लिखित परीक्षा के लिए भी योजना बनाई गई। तय हुआ कि इसके लिए मार्गदर्शन सिद्धांत बनाते हुए वर्ष 2018 में आयोग द्वारा संपन्न कराए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल करने तथा आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आगामी बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाए।

आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के मुताबिक बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई 2009 से पूर्व के पीएचडी उपाधि के लिए पंजीकृत/उपाधि प्राप्त अभ्यथियों को नेट, सेट, स्लेट की अनिवार्य अर्हता से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग रेगुलेशन-2016 में दी गई व्यवस्था के तहत छूट दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed