फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   world top 10 Universities there education is Free available

दुनिया की ऐसी 10 नामचीन यूनिवर्सिटी, जहां मुफ्त में होती है पढ़ाई

Sat, 09 Dec 2017 08:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 09 Dec 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
world top 10 Universities there education is Free available
फाइल फोटो
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ने के ख्वाब से कुछ लोग इसलिए महरूम रह जाते हैं क्योंकि यहां पढ़ना उन लोगों की पहुंच से बाहर की चीज है। यहां पढ़ना न केवल महंगा है बल्कि यहां एक छात्र के रूप में पढ़ने के लिए आपको कहीं अधिक कठिन एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होता है। 
विज्ञापन


एक पेचीदा एडमिशन प्रक्रिया के अलावा, कई पाठ्यक्रमों में इंटरव्यू की आवश्यकता भी होती है। जिसमें में हर साल बड़ी संख्या में छात्र असफल होते हैं। लेकिन अब कुछ संस्थाओं की पहल के बाद इनमें से कुछ पाठ्यक्रमों में एडमिशन पाना संभव है... और वो भी बगैर पैसे खर्च किए, यानी बिल्कुल मुफ्त है
विज्ञापन


पढ़ें:- बिहार की 13 साल की लड़की, जिसे अंग्रेजी न आई वो ब्रिटेन में प्रिंसिपल कहलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
हर साल ब्रिटिश पत्रिका टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) में छपने वाले दुनिया के टॉप 1000 विश्वविद्यालयों की सबसे ताजा सूची के मुताबिक ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है। 

world top 10 Universities there education is Free available
फाइल
टॉप-10 की इस लिस्ट में केवल ब्रिटेन और अमरीका के ही यूनिवर्सिटी हैं। इसलिए यदि आप इनमें एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको ध्यान देना होगा कि उनमें से अधिकांश अंग्रेजी में ही होंगे। (हालांकि कई में सबटाइटल भी होते हैं)। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कई पाठ्यक्रम इंटरनेट के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त देता है, इसे पॉडकास्ट, टेक्स्ट या वीडियो के जरिये पाया जा सकता है। यूनिवर्सिटी की ओपन वेबपेज के अनुसार, यहां अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों के लिए हजारों उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियां उपलब्ध हैं। 

2. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
टाइम्स हायर एजुकेशन के 2017 की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की इस सूची में दूसरे स्थान पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी है। 

world top 10 Universities there education is Free available
फाइल
3. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक)
अमरीका स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को कैलटेक के नाम से भी जाना जाता है। पासाडेना शहर में स्थित यह एक निजी केंद्र है जिसकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता है। 


वेबसाइट पर लिखा है, इंटरनेट के माध्यम से हमारे शैक्षिक कार्यक्रमों का उद्देश्य भावी पीढ़ी के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को पढ़ाने के हमारे तरीके को बेहतर बनाना और यह बताना कि हम कैसे बदलाव ला सकते हैं। 

तकनीक के शैक्षिक प्लेटफॉर्म कोरसरा और एडएक्स के माध्यम से ऑनलाइन सीखने के अवसर उपलब्ध हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से दुनिया भर के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी स्तर के पाठ्यक्रम बिना किसी शुल्क दिये जा रहे हैं। 

world top 10 Universities there education is Free available
फाइल
4. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
जब एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने 2011 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, जहां वो पढ़े लेकिन कभी पास नहीं हो सके, में अपना प्रसिद्ध भाषण "ढूंढे जो आपको पसंद है" दिया तो उन्होंने पहले से विख्यात इस यूनिवर्सिटी को और भी मशहूर बना दिया। 

5. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी)
अमरीकी राज्य मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में स्थिति प्रतिष्ठित एमआईटी कई मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है। 


6. हावर्ड यूनिवर्सिटी
कैम्ब्रिज की तरह ही हावर्ड यूनिवर्सिटी में भी ऑनलाइन मुक्त पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध है। 

world top 10 Universities there education is Free available
फाइल
7. प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी
टाइम्स हायर एजुकेशन के अनुसार न्यू जर्सी के प्रिंस्टन में स्थित प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी अमरीका का चौथा सबसे पुराना और दुनिया का सातवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। 

8. इम्पीरियल कॉलेज लंदन
लंदन स्थित इम्पीरियल कॉलेज लंदन के पास इंटरनेट यूजर्स के लिए बिज़नेस और अर्थशास्त्र पर केंद्रित कई ऑनलाइन कोर्स हैं.

9. शिकागो यूनिवर्सिटी
टाइम्स हायर एजुकेशन की सूची में शिकागो यूनिवर्सिटी का स्थान नौवें स्थान पर आता है। 

10. पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी
यहां उपलब्ध मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed