World Rivers Day: नदियों का मायका किसे कहते हैं? क्या आप जानते हैं विश्व नदी दिवस से जुडे इन सवालों के जवाब
World Rivers Day 2024: विश्व नदी दिवस सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2005 में हुई थी। ऐसे में इस वर्ष यह आज यानी 22 सितंबर को मनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
World Rivers Day 2024: नदियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल सितंबर के चौथे रविवार को 'विश्व नदी दिवस' मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2005 में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। प्रसिद्ध नदी संरक्षणवादी, मार्क एंजेलो के प्रयासों के बाद इस दिन को मनाना शुरू किया गया। ऐसे में आइए नदियों से जुड़े कुछ जीके प्रश्नों के जवाब जानते हैं। इनमें से अक्सर कुछ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।
Longest River of India: भारत की सबसे लंबी नहीं कौन सी है?
भारत में सबसे लंबी नदी गंगा है। इसकी लंबाई 2,525 किलोमीटर है।
Second Longest River of India: भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन सी है?
गंगा के बाद, गोदावरी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 1,464 किलोमीटर है।
Shortest River Of India: भारत की सबसे छोटी नदी कौन सी है?
भारत की सबसे छोटी नदी अरवरी नदी है, जो कि अरावली पर्वतमाला से निकलती है। यह नदी राजस्थान के अलवर जिले से बहने वाली नदी है। इस नदी की कुल लंबाई 45 किलोमीटर है।
Deepest River Of India: भारत की सबसे गहरी नदी कौन सी है?
ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सबसे गहरी नदी है, जिसकी गहराई 380 फीट तक है। यह दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है, इसका उद्गम मानसरोवर झील के पास कैलाश पर्वतमाला के चेमायुंगडुंग ग्लेशियर में होता है।
Sounthern Gangas: किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से भी जाना जाता है?
गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है और यह मध्य और दक्षिणपूर्वी भारत की एक पवित्र नदी है।
'बिहार का शोक' किस नदी को कहा जाता है?
बिहार का शोक कोसी नदी को कहा जाता है। इसका कारण यह है कि इसमें बार बार बाढ़ आती है, जिससे इसके आसपास के इलाकों में काफी नुकसान होता है।
भारत में कौन सी नदी उल्टी बहती है?
भारत की नर्मदा नदी ही एकमात्र ऐसी नदी है जो उल्टी दिशा में बहती है। नर्मदा नदी, मध्य प्रदेश और गुजरात की मुख्य नदी है। यह पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जाकर गिरती है।
नदियों का मायका किस राज्य को कहा जाता है?
मध्य प्रदेश में छोटी-बड़ी कई नदियों का प्रवाह होता है। यहां से प्रायद्वीपीय भारत की कई प्रमुख नदियों का उद्गम होता है। यही वजह है कि इस राज्य को नदियों का मायका कहा जाता है।
Total Rivers in India भारत में कुल कितनी प्रमुख नदियां हैं?
भारत में 8 प्रमुख नदी प्रणालियां हैं, जिनमें कुल मिलाकर 400 से ज़्यादा नदियां हैं।
कमेंट
कमेंट X