{"_id":"5f6dcbbc4dde65077723d3b5","slug":"world-pharmacist-day-2020-theme-and-know-why-it-is-celebrated-on-25-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Pharmacist Day 2020: जानिए 25 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व फार्मासिस्ट दिवस?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
World Pharmacist Day 2020: जानिए 25 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व फार्मासिस्ट दिवस?
Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Pharmacist Day 2020: आज यानी 25 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जा रहा है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की एक पहल थी, जिसे 2000 के दशक में इस्तांबुल में आयोजित एक सम्मेलन में मान्यता दी गई थी। इस दिन का उद्देश्य फार्मेसियों पर ध्यान आकर्षित करना है। एफआईपी अपने सभी सदस्यों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
इसके अलावा दुनिया के सभी कोनों में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार आ सके, इसलिए भी इस दिन की महत्ता है। फार्मासिस्ट कारण हैं कि वे दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपने अनुभव, ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग करते हैं। वे लोगों तक दवाईयां पहुंचाने में सक्षम हैं और लोगों को सलाह देने के लिए कि उन्हें सही तरीके से कैसे लें।
विज्ञापन
एफआईपी के अध्यक्ष डॉमिनिक जॉर्डन ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि फार्मासिस्ट का एक ऐसी दुनिया में योगदान हो, जहां हर कोई सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्ता, बेहतर दवाईयां और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ दवा देखभाल सेवाओं का भी लाभ ले सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में बनाई एक ऐसी बाइक जो चलती है बिना पेट्रोल-डीजल के, पढ़ें पूरी खबर
25 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं फार्मासिस्ट दिवस ?
एफआईपी के सदस्यों ने इस तारीख का सुझाव इसलिए दिया क्योंकि इसी तारीख पर एफआईपी (FIP) की 1912 में स्थापना हुई थी।
World Pharmacist Day थीम 2020:
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की खास बात यह है कि हर साल FIP इसकी एक थीम तय करता है। इस वर्ष की थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ' है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X