फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   World beyond the curriculum, participate in extracurricular activities to remain mentally healthy, Read here

Career: पाठ्यक्रम से परे भी है दुनिया, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में लें भाग; रहेंगे मानसिक रूप से स्वस्थ

Wed, 13 Nov 2024 10:57 AM IST
शाहीन परवीन जितेंद्र गिरधर, आंत्रप्रेन्योर और टेडएक्स स्पीकर
जितेंद्र गिरधर, आंत्रप्रेन्योर और टेडएक्स स्पीकर Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 13 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

Extracurricular Activity: छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। गतिविधियों को प्रबंधित करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन यही संतुलन ही आपको जिंदगी के अहम पाठ पढ़ाएगा। 

विज्ञापन
World beyond the curriculum, participate in extracurricular activities to remain mentally healthy, Read here
Extracurricular Activity - फोटो : Freepik

विस्तार

Extracurricular Activity: स्कूल व कॉलेज में अपने दिमाग को तरोताजा रखने के लिए अमूमन छात्र पढ़ाई से इतर कुछ अन्य गतिविधियों में शामिल होते रहते हैं। जहां कई छात्र इसे काफी संजीदगी से स्कू लेते हैं, वहीं कुछ इसे केवल मौज-मस्ती तक ही सीमित रखते हैं। एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी या पाठ्येतर गतिविधियां न सिर्फ आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखती हैं, बल्कि आपके करिअर के लिहाज से बोनस का काम भी करती हैं। 

विज्ञापन


इन गतिविधियों के दौरान आप अपने लिए नए जुनून व शौक तलाशने और दोस्त बनाने के अलावा अपनी छिपी हुई प्रतिभा की तलाश कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को प्रबंधित करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दोनों के बीच संतुलन बनाने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

समय को प्रबंधित करें 
संतुलन बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से समय का विभाजन करना होगा। आपको अपना कीमती समय उन जरूरी कामों को देना होगा, जो आपके लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों को संतुलित करने के लिए किसी विशेष रोडमैप का पालन करना करें या खुद की रणनीति बनाएं। इसके लिए आप शिक्षक, माता-पिता या बड़ों की मदद ले सकते हैं।

योजना भी बनाएं 
अपने दैनिक कार्यों की एक टू-डू सूची बनाएं। इससे आपको जरूरी कार्यों को पूरा करने व अगले कार्य को समय पर शुरू और खत्म करने में मदद मिलेगी। टू-ड् सूची आप किसी स्टिकी नोट्स या छोटी डायरी में भी बना सकते है। आपकी पढ़ाई के समय और अन्य गतिविधियों के लिए आपकी योजना इतनी लचीली होनी चाहिए कि आप इसे बिना किसी बाधा, तनाव या दबाव के पूरा कर सकें।

विज्ञापन

अकादमिक पर ध्यान दें 
अकादमिक और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने के दौरान आपको अकादमिक को ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिए। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब आप कोई दूसरा काम करेंगे, तो आपको तनाव या दबाव महसूस नहीं होगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, आपकी उत्पादकता भी बढ़ेगी।

नकारने से न डरें 
अगर आपके पास समय नहीं है या पाठ्येतर गतिविधियां आपके अनुकूल नहीं हैं, तो उनमें शामिल होने से मना करने में परहेज न करें। आप इनमें अपने जीवन का बहुमूल्य समय देते हैं। ऐसे में अपने लिए सबसे उपयुक्त विकल्प की पहचान करें, जो आपके लिए लाभदायक और भविष्य के लिहाज से उपयोगी हो।

सही पहचान है जरूरी 
आपको किसी ऐसी गतिविधि में शामिल होने पर जोर देना चाहिए, जिसमें न सिर्फ मजा आए, बल्कि वह आपकी पढ़ाई से भी जुड़ा हो। आप ऐसी गतिविधियों का चुनाव भी कर सकते हैं, जो करिअर के लिहाज से भी उपयोगी हों। ऐसे में इनका सही चुनाव करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed