{"_id":"5b157aec4f1c1ba86e8b6501","slug":"with-bank-account-aadhar-card-compulsory-for-college-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः कॉलेज में दाखिले के लिए बैंक खाते के साथ आधार जरूरी, लागू हुए नए नियम ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मिशन एडमिशनः कॉलेज में दाखिले के लिए बैंक खाते के साथ आधार जरूरी, लागू हुए नए नियम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
DU Admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों में 6 जून से दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार बैंक खाते के साथ ही आधार नंबर होना भी जरूरी है। मेरिट लिस्ट के आधार पर एक कॉलेज में दाखिला ले चुके विद्यार्थी को दूसरे कॉलेज में दाखिले के लिए पहले दाखिला प्राप्त कॉलेज का एडमिशन कैंसिलेशन सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।
विज्ञापन
दस डिग्री कॉलेजों में से राजकीय कॉलेजों में 3,200 और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 4,870 सीटें उपलब्ध हैं। बुधवार से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को फॉर्म भरते वक्त बैंक खाता नंबर के साथ ही आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
दाखिले के वक्त एक कॉलेज में दाखिला प्राप्त प्रथम वर्ष के विद्यार्थी को दूसरे कॉलेज में दाखिले के लिए दाखिला प्राप्त कॉलेज का एडमिशन कैंसिलेशन सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिला दिया जाएगा। महिला विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष से तीन नए कॉलेजों की भी सौगात दी गई है। दाखिले से जुड़ी सभी जानकारियां संबंधित कॉलेजों में दी जाएगी। दाखिले के लिए कॉलेजों में भी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 जून से ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश हैं कि दाखिले के लिए आधार नंबर और बैंक खाता नंबर अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए आवेदन 6 जून से 22 जून तक किए जा सकेंगे। ऐसे में विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज को जुटा कर दाखिला ले सकते हैं
-प्रीता कौशिक, प्रधानाचार्य, पं. जावहर लाला नेहरू कॉलेज
कमेंट
कमेंट X