CTET December 2024: क्या एक बार फिर होगा सीटेट परीक्षा की तिथि में बदलाव? अब इस सरकारी एग्जाम से हो रहा टकराव
CTET 2024 Exam Date: कई प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ टकराव के कारण सीबीएसई ने दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा की तिथि में दूसरी बार बदलाव किया है। हालांकि, अन्य टकराव की यह स्थिति अभी भी टली नहीं है। सीटेट की नई तिथि का भी एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा तिथि के साथ टकराव हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET December Exam Date: सीबीएसई (CBSE) ने दिसबंर सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की तिथि में एक बार फिर से बदलाव किया है। बोर्ड को उम्मीदवारों की तरफ से शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि सीटेट परीक्षा की तिथि कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकरा रही हैं। इसके बाद, बोर्ड ने परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। हालांकि, अभी भी चिंता खत्म नहीं हुई है। अभी भी सीटेट परीक्षा की तिथि एक बड़ी प्रतियोगी परीक्षा से टकरा रही है।
जारी नोटिस के अनुसार, सीटेट परीक्षा 15 दिसंबर की बजाय अब 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं एकीकृत प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा संभवतः 13 और 14 दिसंबर को होनी प्रस्तावित है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव हो सकता है। हालांकि, बीपीएससी ने पीटी परीक्षा की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बीपीएससी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर 18 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्र चयन की जानकारी मांगी है।
BPSC 70th CCE Last Date: 70वीं प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
बीपीएससी 70वीं की अधिसूचना पिछले महीने जारी की गई थी और पंजीकरण 28 सितंबर, 2024 से शुरू हुआ था। पात्र उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रारंभिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा तिथि 17 नवंबर तय की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में 1,957 पद भरे जाएंगे। बीपीएससी सिविल सेवा के इतिहास में पहली बार इतनी अधिक वैकेंसी आई है।
CTET 2024 Last Date: 16 अक्तूबर तक करें सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन
दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर, 2024 है। सीबीएसई प्रतिवर्ष दो बार (जुलाई और दिसंबर में) सीटेट परीक्षा आयोजित करता है।
सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X