फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Why did the centre postponed NEET PG? Know the reason behind it

NEET PG Postponed: एनटीए आयोजित नहीं कराता नीट पीजी परीक्षा, फिर क्यों हुए स्थगित? जानिए क्या है कारण

Sun, 23 Jun 2024 12:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

NEET PG 2024: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों का एलान जल्द ही किया जाएगा। स्वास्थय मंत्रालय ने कहा है कि प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया की मजबूती का संपूर्ण विश्लेषण किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
Why did the centre postponed NEET PG? Know the reason behind it
NEET PG 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

NEET PG 2024: नीट यूजी विवाद के बीच स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आज, 23 जून के लिए निर्धारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET PG 2024 ) स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शनिवार को स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि से एक दिन पहले यह घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसलिए स्थगित की गई परीक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता पर आरोपों की हालिया घटनाओं को देखते हुए फैसला किया गया है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन द्वारा मेडिकल छात्रों के लिए कराई जाने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया की मजबूती का संपूर्ण विश्लेषण किया जाना जरूरी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई संभावना नहीं

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के अध्यक्ष और सदस्य, गवर्निंग बॉडी के ओएसडी डॉ. राकेश शर्मा ने दावा किया था कि एनबीईएमएस के पास परीक्षा आयोजित करने के लिए मजबूत एसओपी हैं, जिसके कारण एनबीईएमएस साल-दर-साल सफलतापूर्वक परीक्षा दे रहा है। इन एसओपी का सख्ती से पालन किया जाता है। एनबीईएमएस ने बहुत मेहनत की है। प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने पर और प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अब मंत्रालय ने इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

NEET PG और NBEMS क्या है?

नीट पीजी देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले सभी पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, पोस्ट एमबीबीएस प्रत्यक्ष 6-वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एनबीईएमएस, अनुमोदित विशेषज्ञताओं में स्नातकोत्तर और पोस्टडॉक्टोरल परीक्षाएं आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है, जिसके परिणामस्वरूप क्रमशः डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) और डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीआरएनबी) की उपाधि प्रदान की जाती है।

नीट-पीजी में इस साल दो लाख से ज्यादा उम्मीदवार

नीट पीजी 2024 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जानी थी। भाग लेने वाले 2,28,757 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1,05,791 महिला और 1,22,961 पुरुष उम्मीदवार, पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा भारत के 223 विदेशी नागरिक, गैर-ओसीआई 195 और 119 एनआरआई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed