दुनियाभर में दहशत फैला रहे इस वायरस का नाम 'कोरोना' ही क्यों, ये है कारण
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कोरोनावायरस (coronavirus) ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। इसके कारण वहां 170 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसकी दहशत दुनियाभर में फैली है। अब तो इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। केरल में एक छात्र के इस वायरस की चपेट में होने की पुष्टि हुई है। दरअसल वह छात्र केरल के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह केरल अपने घर लौटा था। हालांकि डॉक्टर अभी उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं, लेकिन उसे सख्त निगरानी में रखा गया है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
इन सब के बीच एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर कोरोनावायरस का नाम 'कोरोना' ही क्यों पड़ा है? इसका मतलब क्या होता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।
वायरस का नाम 'कोरोना' क्यों
इस संबंध में पत्र सूचना कार्यालय (PIB - Press Information Bureau) ने एक ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि कोरोनावायरस को इसका नाम लैटिन शब्द से मिला है। लैटिन में कोरोना का मतलब होता है क्राउन (Crown)। इस वायरस की सतह पर भी क्राउन की तरह स्पाइक्स की सीरीज बनी होती है। यहीं से इसे कोरोना नाम मिला है।
ये भी पढ़ें : सैकड़ों सालों में कैसे बदलता गया दिल्ली का नाम, पहले इस नाम से जानी जाती थी देश की राजधानी
क्या है नोवेल कोरोनावायरस (2019 Novel Coronavirus)?
2019 नोवेल कोरोनावायरस को 2019-nCoV का नाम भी दिया गया है। इस वायरस की पहली बार चीन के वुहान में पहचान की गई। इस कोरोनावायरस के नाम में नोवेल लगाया गया है क्योंकि अब से पहले ये कभी कहीं भी नहीं पाया गया था।
Coronavirus gets its name from the word ‘corona’ which means crown in Latin.#Coronavirus has a series of crown-like spikes on its surface.
— PIB India (@PIB_India) January 30, 2020
What are the initial symptoms?
How does the virus spread?
Read FAQs on #nCoV on our blog.
🔗️https://t.co/jI5UDfr2K4#coronavirusindia pic.twitter.com/h0LazrhJe7
ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों के लिए ISRO का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020, करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X