शर्मनाक : बंगाल के मंत्री ने सफेद हाथी से की राज्यपाल बोस की तुलना, आंबेडकर जयंती पर दिया विवादित बयान
पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव फिर से बढ़ने लगा है। इसका संकेत शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का शुक्रवार को दिया गया विवादित बयान है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तुलना की सफेद हाथी से की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव फिर से बढ़ने लगा है। इसका संकेत शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का शुक्रवार को दिया गया विवादित बयान है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तुलना की सफेद हाथी से की। टीएमसी नेता और ममता बनर्जी सरकार में शिक्षा मंत्री बसु ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के तौर पर राज्य में संचालित सरकारी विश्वविद्यालयों को दौरा कर रहे राज्यपाल सीवी आनंद बोस को अपने आप घूमने वाला सफेद हाथी बताया है।
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने पहले एक साथ काम करने का फैसला किया था, लेकिन वह यह नहीं समझ पाए कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के नाममात्र के चांसलर सीवी आनंद बोस राज्य सरकार को बिना बताए इस तरह के दौरे क्यों कर रहे हैं। बसु ने कहा कि नई स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति का पदभार संभाल लेना चाहिए।
आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शिक्षा मंत्री बसु ने कहा कि यदि राज्यपाल मुख्यमंत्री, विभाग, मंत्री या संबंधित संस्थान को सूचित किए बिना अपनी मर्जी से काम करते हैं, तो मुझे यह कहने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। वह इस तरह से काम नहीं कर सकते। बसु ने कहा कि बोस का हाल ही में बिना किसी को बताए विश्वविद्यालयों का दौरा नियमों की अवहेलना करते हुए एक सफेद हाथी के रूप में घूमने के समान है।
कमेंट
कमेंट X