फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   When will UP Board 10th, 12th Result out? Check latest updates on Result date and copy evalution

UP Board Result 2024: कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वी-12वीं का रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Mon, 11 Mar 2024 05:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है की बोर्ड मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन
When will UP Board 10th, 12th Result out? Check latest updates on Result date and copy evalution
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच कराया गया था। इस बार बोर्ड ने मात्र 12 दिनों में परीक्षा खत्म करने का रिकोर्ड हासिल किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च तक संपन्न हो जाएगा। 

विज्ञापन


माना जा रहा है की यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल के अंत में या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। अभी तक रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं की गई है। ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही छात्रों को बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन


रिजल्ट जारी होने के बाद ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट,upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। 

UP Board Exam 2024: कब किया गया था बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च के बीच में किया गया था। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2024 के बीच में किया गया था। इन परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट 8:30 से 11:45 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक थी। 

UP Board Exam 2024: कितने छात्रों ने किया था बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण 

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 12वीं कक्षा के लिए 55 लाख 25 हज़ार 308 छात्रों ने, वहीं 10वीं कक्षा के लिए 29 लाख 99 हजार 407 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। हालांकि लगभग 3 लाख छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल नही हुए थे। 

विज्ञापन

UP Board Exam 2024: नकल करते हुए पकडे़ गए 48 छात्र 

बोर्ड परीक्षा के दौरान 48 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए थे। वहीं दूसरे स्थान पर परीक्षा देते हुए 37 जालसाज भी पकडे़ गए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 56 फर्जी परीक्षार्थीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed