फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   When will be released CUET UG Result 2024, Check latest update on date and time; Direct link here to download

CUET Result: कब जारी होगा सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट, क्या है ताजा अपडेट? जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Tue, 09 Jul 2024 08:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 08:34 PM IST
सार

CUET UG Result Date: सीयूईटी-यूजी के उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इतंजार है। उम्मीद लगाई जा रही है कि एनटीए जल्द ही सीयूईटी-यूजी के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर अपना स्कोर कैसे चेक करना है, जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।

विज्ञापन
When will be released CUET UG Result 2024, Check latest update on date and time; Direct link here to download
CUET UG Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CUET UG Result 2024 Date: सीयूईटी-यूजी का रिजल्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को जारी होना था। रिजल्ट समय पर जारी न होने से सीयूईटी-यूजी परीक्षा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। रिजल्ट में देरी से छात्र बेहद चिंतित हैं। हालांकि, रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। एनटीए जल्द ही सीयूईटी-यूजी के नतीजे घोषित कर सकता है।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एनटीए सीयूईटी-यूजी की प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी कर चुका है, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों से 9 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

CUET UG Result 2024 Date and Time: कब तक आएगा रिजल्ट?

चूंकि रिजल्ट में पहले ही काफी देर हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी पटरीक्षा का रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

CUET UG 2024: मई में हुई थी परीक्षा

सीयूईटी-यूजी पटरीक्षा का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 के बीच किया गया था। इस बार परीक्षा हाईब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा देश और विदेश के कुल 379 शहरों में हुई, जिसमें लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। सीयूईटी-यूजी के स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन

How to download CUET UG Result 2024, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे -

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed