फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   When CTET Answer Key 2024 will be released? Know latest update and CBSE Marking scheme

CTET Answer Key: कब आएगी सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, कहां से कर सकेंगे डाउनलोड? समझें सीबीएसई की अंकन योजना

Mon, 15 Jul 2024 06:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

CTET Answer Key 2024: सीटेट के अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। सीबीएसई द्वारा जल्द ही सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन
When CTET Answer Key 2024 will be released? Know latest update and CBSE Marking scheme
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CTET Answer Key July 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में दी थी अब उन्हें उत्तर कुंजी का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, बोर्ड की ओर से उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। जारी होने पर उम्मीदवार अपने लॉगइन डिटेल दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

कैसे दर्ज कर सकेंगे आपत्ति?

सीबीएसई सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसके माध्यम से अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकेंगे।

वहीं, अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे, तो वे निर्धारित तिथि के भीतर उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये प्रति प्रश्न भुगतान करना होगा।

रिजल्ट का लगा सकेंगे अनुमान

सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करें। प्रत्येक सही उत्तर के लिए खुद को 1 अंक प्रदान करें और प्रत्येक गलत उत्तर को मूल्यांकन से बाहर कर दें। अंत में प्राप्त अंकों की गणना कर लें। 

इस परीक्षा में योग्य घोषित होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी कर देने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकेंगे -

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको LATEST NEWS में आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed