{"_id":"6ad1b3af1343f6592d0b624d","slug":"du-sol-admission-2026-over-1-lakh-34-hajar-students-enrol-ba-programme-most-popular-course-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंपस डायरीज: डीयू के ओपन लर्निंग में दाखिले का रिकॉर्ड, एक लाख+ छात्रों ने लिया एडमिशन; ये कोर्स बना नंबर-वन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कैंपस डायरीज: डीयू के ओपन लर्निंग में दाखिले का रिकॉर्ड, एक लाख+ छात्रों ने लिया एडमिशन; ये कोर्स बना नंबर-वन
Fri, 16 Oct 2026 10:48 AM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो नई दिल्ली
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इस साल स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 1.34 लाख से अधिक दाखिले हुए हैं। यह पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ी संख्या है। बीए प्रोग्राम सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम रहा, जबकि एमबीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस में भी छात्रों ने रुचि दिखाई। खास बात यह है कि बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 2,182 विद्यार्थियों ने भी प्रवेश लिया।
विज्ञापन
DU SOL Admission 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस बार यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में रिकॉर्ड दाखिले हुए हैं। कुल 1.34 लाख से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। यह संख्या पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक है।
एसओएल में आमतौर पर हर साल करीब 1.20 लाख से 1.25 लाख दाखिले होते हैं। वर्ष 2025 में कुल 1.25 लाख छात्रों ने प्रवेश लिया था। जबकि 2024 में यह संख्या 1.18 लाख थी। 2023 में कोरोना महामारी के कारण 1.35 लाख से ज्यादा दाखिले हुए थे। इस बार 13 सितंबर तक दाखिले और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि थी। तब तक 1.34 लाख से अधिक छात्र-छात्रों ने दाखिला पक्का कर लिया। इस बार छात्राओं के मुकाबले दस हजार ज्यादा छात्रों ने प्रवेश लिया है। बारहवीं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों ने भी एसओएल में रुचि दिखाई है।

नए पाठ्यक्रमों में बढ़ा रुझान
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक पायल मागो ने बताया कि एमबीए में 3500 दाखिले हुए हैं। बीएससी कंप्यूटर साइंस में 1200 और एमबीए हेल्थ केयर में 80 छात्रों ने प्रवेश लिया है। सर्वाधिक 38 हजार छात्र-छात्रों ने बीए प्रोग्राम में दाखिला लिया है। बीए प्रोग्राम के बाद बीकॉम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X