फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   What is NEET UG 2024 self-declaration form? Know how to fill Admit Card undertaking

NEET UG 2024: परीक्षा केन्द्र पर साथ ले जाना होगा नीट यूजी स्व-घोषणा पत्र, जानिए यह क्या है और कैसे भरें

Fri, 03 May 2024 07:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 07:57 PM IST
सार

NEET UG 2024: एनटीए ने 05 मई को होने जा रही नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और स्व-घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड के साथ स्व-घोषणा पत्र भरकर ले जाना होगा।

विज्ञापन
What is NEET UG 2024 self-declaration form? Know how to fill Admit Card undertaking
NEET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 05 मई को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केन्द्र पर इसे साथ लेकर जाना होगा। नीट यूजी के उम्मीदवारों को केंद्र पर पहुंचने से पहले नीट स्व-घोषणा पत्र भी भरना होगा।

विज्ञापन


एनटीए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड 2024 स्व-घोषणा पत्र जारी करता है। प्रत्येक उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करना होगा और भरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन

NEET 2024 एडमिट कार्ड स्व-घोषणा फॉर्म क्या है?

नीट स्व-घोषणा पत्र एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड के साथ जारी किया गया एक दस्तावेज है। परीक्षा के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए NEET एडमिट कार्ड 2024 अंडरटेकिंग फॉर्म जारी किया गया है। छात्रों को NEET अंडरटेकिंग फॉर्म पर पासपोर्ट और पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर, साथ ही हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाना होगा।

नीट एडमिट कार्ड स्व-घोषणा फॉर्म भरने के चरण

  • वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर लॉगइन करें।
  • 'नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें।
  • NEET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण सत्यापित करें और प्रिंटआउट लें।
  • NEET 2024 स्व-घोषणा पत्र में पूछे गए विवरण मैन्युअल रूप से भरें।
  • इसपर पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed