फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal NEET UG counselling 2023 round 2 seat allotment out at wbmcc.nic.in

WB NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, कल से रिपोर्टिंग शुरू

Sun, 27 Aug 2023 02:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 27 Aug 2023 02:51 PM IST
सार

West Bengal NEET UG Counselling 2023: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी काउंसलिंग ने नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट - wbmcc.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परीणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
West Bengal NEET UG counselling 2023 round 2 seat allotment out at wbmcc.nic.in
lady doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

West Bengal NEET UG Counselling 2023: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने राज्य की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण किया और विकल्प भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - wbmcc.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परीणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

28 से शुरू रिपोर्टिंग

शेड्यूल के अनुसार राउंड 2 की रिपोर्टिंग कल, 28 अगस्त से शुरू होगी। सीट आवंटन पीडीएफ में राउंड, नीट ऑल इंडिया रैंक, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित कोटा, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी और स्थिति का उल्लेख है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

जिन छात्रों को दूसरे राउंड में अपग्रेड किया गया है, उन्हें नए आवंटित संस्थान में प्रवेश के लिए पहले से आवंटित कॉलेज से सर्वर जनरेटेड रिलीविंग लेटर के साथ जमा की गई फीस और दस्तावेज प्राप्त करने होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

  • सफलतापूर्वक फीस भुगतान होने के बाद उम्मीदवार का प्रोफाइल पत्र और पेमेंट रसीद ऑनलाइन जनरेट होगी।
  • निवास प्रमाण पत्र (ए1, ए2, बी) या ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट से प्राप्त निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (पश्चिम बंगाल राज्य में जारी)
  • नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड।
  • नीट यूजी 2023 रैंक कार्ड।
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • अंकों के सत्यापन के लिए कक्षा 10+2 की मार्कशीट
  • मेडिकल सर्टिफिकेट


संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed