WB NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, कल से रिपोर्टिंग शुरू
West Bengal NEET UG Counselling 2023: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी काउंसलिंग ने नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट - wbmcc.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परीणाम देखा जा सकता है।
विस्तार
West Bengal NEET UG Counselling 2023: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने राज्य की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण किया और विकल्प भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - wbmcc.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परीणाम देख सकते हैं।
28 से शुरू रिपोर्टिंग
शेड्यूल के अनुसार राउंड 2 की रिपोर्टिंग कल, 28 अगस्त से शुरू होगी। सीट आवंटन पीडीएफ में राउंड, नीट ऑल इंडिया रैंक, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित कोटा, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी और स्थिति का उल्लेख है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
जिन छात्रों को दूसरे राउंड में अपग्रेड किया गया है, उन्हें नए आवंटित संस्थान में प्रवेश के लिए पहले से आवंटित कॉलेज से सर्वर जनरेटेड रिलीविंग लेटर के साथ जमा की गई फीस और दस्तावेज प्राप्त करने होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- सफलतापूर्वक फीस भुगतान होने के बाद उम्मीदवार का प्रोफाइल पत्र और पेमेंट रसीद ऑनलाइन जनरेट होगी।
- निवास प्रमाण पत्र (ए1, ए2, बी) या ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट से प्राप्त निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (पश्चिम बंगाल राज्य में जारी)
- नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड।
- नीट यूजी 2023 रैंक कार्ड।
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण
- अंकों के सत्यापन के लिए कक्षा 10+2 की मार्कशीट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
कमेंट
कमेंट X