{"_id":"6b0ab53fcd767559ed0b10d6","slug":"west-bengal-madrasas-to-discontinue-friday-weekly-holiday-sunday-to-be-the-only-weekly-off-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अब शुक्रवार को खुले रहेंगे मदरसे, रविवार को मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी; बोर्ड ने जारी किया नया आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: अब शुक्रवार को खुले रहेंगे मदरसे, रविवार को मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी; बोर्ड ने जारी किया नया आदेश
Sat, 28 Nov 2026 04:47 PM IST
शिवम तिवारी
कोलकाता, पीटीआई
कोलकाता, पीटीआई
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:47 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी बंद करने का आदेश दिया है। अब इन संस्थानों में हर सप्ताह केवल रविवार को छुट्टी रहेगी। बोर्ड ने 27 नवंबर को जारी सूचना में यह निर्देश दिया। नया नियम तुरंत लागू होगा। हालांकि, सरकारी छुट्टियां और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां पहले की तरह रहेंगी। इस फैसले के बाद।
विज्ञापन
West Bengal Madrasas
- फोटो : AI Generated
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों और वहां काम करने वाले शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी बंद करने का फैसला किया है। अब इन संस्थानों में हर सप्ताह केवल रविवार को छुट्टी रहेगी। बोर्ड ने इस संबंध में 27 नवंबर को सूचना जारी की थी, जिसे 28 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर भी डाला गया। इसमें सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रमुखों को नए नियम को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने क्या निर्देश दिया है?
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को शैक्षणिक वर्ष 2026 के तय कैलेंडर के अनुसार काम करना होगा। इसका मकसद पढ़ाई और प्रशासन से जुड़े रोजमर्रा के कामकाज को सही तरीके से चलाना है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अब रविवार ही इन संस्थानों का एकमात्र साप्ताहिक अवकाश होगा। यह निर्देश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 और बोर्ड की 24 दिसंबर 2025 को जारी पिछली सूचना के आधार पर दिया गया है। इसके बाद किसी भी दूसरे कार्यदिवस पर नियमित साप्ताहिक छुट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्यों रहती थी छुट्टी?
पश्चिम बंगाल के कई मदरसों में दशकों से शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रखने की परंपरा रही है। इसके पीछे मुख्य वजह सामूहिक जुमे की नमाज में शामिल होने की सुविधा देना था। वहीं, पढ़ाई के दिनों की भरपाई के लिए रविवार को मदरसे खुले रखे जाते थे। अब बोर्ड के नए निर्देश के बाद यह व्यवस्था बदल जाएगी। मान्यता प्राप्त मदरसों की छुट्टी का समय राज्य के दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के जैसा हो जाएगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि धार्मिक त्योहारों या सरकारी आयोजनों पर मिलने वाली छुट्टियां बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X