West Bengal 12th Result 2024: इस दिन जारी होंगे कक्षा 12वीं के नतीजे, यहां से कर सकेंगे चेक
West Bengal HS Class 12 Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के बाद अब पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 08 मई को जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वर्ष की पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा-12वीं में लगभग 7,89,867 छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा 16-29 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा स्थलों पर आयोजित की गई थी।
अधिसूचना के अनुसार, "पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) हायर सेकेंडरी परीक्षा, 2024 के परिणाम 08.05.2024 को दोपहर 01:00 बजे घोषित करेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्र दोपहर 3:00 बजे से विशिष्ट वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख/डाउनलोड कर सकेंगे, जिसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।"
बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपलों को सूचित किया कि मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी 10 मई को सुबह 10 बजे से परिषद के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों सहित 55 वितरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। उन्हें उसी दिन छात्रों को मूल मार्कशीट वितरित करने का भी निर्देश दिया गया है क्योंकि स्क्रूटनी आवेदन भी उसी दिन उपलब्ध कराया जाएगा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की तत्काल पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (PPS) और तत्काल पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (PPR) 10 मई को दोपहर 2 बजे से 13 मई की आधी रात तक स्वीकार की जाएगी।
जांच के लिए आवेदन शुल्क
परिषद ने कहा कि एचएस परीक्षा पेपर की सामान्य जांच के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये प्रति विषय है और सामान्य पेपर समीक्षा के लिए यह 200 रुपये प्रति विषय है। वहीं, तत्काल उत्तर स्क्रिप्ट जांच के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये प्रति विषय और टॉकल समीक्षा के लिए 800 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा। छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें सभी विषयों के लिए स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी लेकिन अधिकतम दो विषयों में समीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X