फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Governor CV Ananda Bose said he will fight against state universities free of corruption violence

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल का बयान- विश्वविद्यालयों को भ्रष्टाचार-हिंसा मुक्त बनाने के लिए जारी रखेंगे लड़ाई

Thu, 07 Sep 2023 01:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 01:11 PM IST
सार

West Bengal Governor CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह राज्य विश्वविद्यालयों को भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्त बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
West Bengal Governor CV Ananda Bose said he will fight against state universities free of corruption violence
CV Anand Bose - फोटो : Twitter/@KeralaGovernor

विस्तार

West Bengal Governor CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह राज्य विश्वविद्यालयों को भ्रष्टाचार और हिंसा से मुक्त बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राज्यपाल द्वारा कुछ राज्य विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है।

विज्ञापन

राज्यपाल बोस ने कहा, "मैं चाहता हूं कि राज्य के विश्वविद्यालय हिंसा से मुक्त हों और भारत में सर्वश्रेष्ठ हों।" उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र और स्वामी विवेकानन्द के नाम पर "भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा जगत" के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा किया। अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति के राजभवन के हालिया कदम के बारे में बोलते हुए, बोस ने कहा, "मैंने उन्हें नियुक्त किया है, क्योंकि शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार द्वारा पहले की गई कुछ नियुक्तियों के खिलाफ फैसला सुनाया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया, ''पहले नियुक्त किए गए कुछ कुलपतियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, यौन उत्पीड़न और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप थे। इस्तीफा देने वाले पांच कुलपतियों ने मुझे विश्वास के साथ बताया कि उन्हें धमकियां मिलीं। बोस ने कहा कि बंगाल की अगली पीढ़ी राज्य की सबसे बड़ी संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed