फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Government Asks State Universities To Conduct Final Semester Exams In October

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों से कहा- अक्टूबर में कराएं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

Tue, 01 Sep 2020 02:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Sep 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Government Asks State Universities To Conduct Final Semester Exams In October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल सरकार ने सूबे के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अक्टूबर में कराने के लिए कहा है। सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश की पृष्ठभूमि में सर्वसम्मति से एक अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को पूरा कराने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


यह फैसला कुलपतियों की शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ हुई डिजिटल बैठक में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय: ऑनलाइन होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, अन्य सेमेस्टर के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
विज्ञापन



गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 28 अगस्त के आदेश में स्पष्ट किया था कि राज्य और विश्वविद्यालय 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराए बिना छात्रों को प्रोन्नत नहीं कर सकते हैं।  न्यायालय ने यह भी कहा था कि अगर राज्य सरकार 30 सितंबर तक परीक्षा नहीं कराती हैं, तो उसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से इस संबंध में बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UGC NET 2020: अभ्यर्थियों के पास परीक्षा केंद्र बदलने का मौका, 2 सितंबर तक आवेदन फॉर्म में कर सकते हैं सुधार


अधिकारी का कहना है कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी या ऑफलाइन इस बारे में निर्णय संबंधित विश्वविद्यालयों के सभी हितधारकों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूजीसी विश्वविद्यालयों को पहले ही तीस सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने का निर्देश दे चुका है। कई विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड में कराई जा रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed