फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBSSC SLST 2025: Supreme Court Assured, ‘Tainted’ Candidates Barred from Recruitment Exams

WBSSC SLST 2025: सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन, ‘दागी’ उम्मीदवारों को नहीं को नहीं मिलेगी भर्ती परीक्षा में एंट्री

Sat, 30 Aug 2025 10:17 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 30 Aug 2025 10:17 AM IST
सार

SLST Exam: डब्ल्यूबीएसएससी ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि 2016 एसएलएसटी से जुड़े दागी उम्मीदवारों को नई भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। आयोग ने कहा कि 7 और 14 सितंबर को होने वाली परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी होगी।

विज्ञापन
WBSSC SLST 2025: Supreme Court Assured, ‘Tainted’ Candidates Barred from Recruitment Exams
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBSSC SLST 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि 2016 राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) से जुड़े ‘दागी’ उम्मीदवारों को आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करेगा और किसी भी दागी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।

विज्ञापन


WBSSC के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग की कानूनी टीम ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में लिखित आश्वासन दिया है कि दागी उम्मीदवारों की सूची एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में जमा की जाएगी। फिलहाल यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

विज्ञापन

7 और 14 सितंबर को होंगी परीक्षाएं

डब्ल्यूबीएसएससी की ओर से साफ किया गया है कि 7 और 14 सितंबर 2025 को होने वाली SLST परीक्षाएं तय समय पर होंगी और इनमें कोई भी संदिग्ध या दागी उम्मीदवार शामिल नहीं हो पाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग लगातार निगरानी रख रहा है।

कितने उम्मीदवार पाए गए दागी?

सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को अपने आदेश में 25,753 नियुक्तियों को अवैध करार दिया था। इनमें से 5,303 शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ दागी पाए गए, जबकि 1,803 उम्मीदवार शिक्षक पदों पर थे। वहीं, 15,803 उम्मीदवारों को क्लीन चिट मिली है।

WBSSC ने बताया कि परीक्षार्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed