{"_id":"603dfaa124edec56385f30a2","slug":"wbpsc-postpones-wb-civil-services-exam-2021-due-to-assembly-elections-official-notice-on-wbpsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB Civil Services Exam 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वजह से स्थगित हुई सिविल सेवा परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WB Civil Services Exam 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वजह से स्थगित हुई सिविल सेवा परीक्षा
Tue, 02 Mar 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
WB Civil Services Exam 2021: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। सूबे में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित किया गया है। इसके साथ ही सिविल सेवा परीक्षा, पश्चिम बंगाल ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस रिक्रूटमेंट (प्रीलिम्स) 2020 को भी स्थगित किया गया है। इसे लेकर आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट wbpsc.gov.in के जरिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-GATE 2021: उत्तर कुंजी को चैलेंज देने वाली विंडो खुली, 4 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षाएं 15 मई तक के लिए स्थगित
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा 15 मई तक टाल दी गई है। सूबे में विधानसभा चुनाव के संचालन से संबंधित गतिविधियों की वजह से सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित किया गया है। सूबे में सिविल सेवा परीक्षाएं 21 मार्च से आयोजित होनी थी, जिसे अब 15 मई तक के लिए टाल दिया गया है। वहीं, ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस रिक्रूटमेंट (प्रीलिम्स) परीक्षा 2020 का आयोजन 11 अप्रैल से होना था, जिसे स्थिगत किया गया है। पश्चिम बंगाल सिविल सर्विसेस (मेन) 2020 परीक्षा 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होनी थी, जिसे विधानसभा चुनाव की वजह से 15 मई तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सूबे में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। हालांकि, अभी पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षाओं की नई तिथियां जारी नहीं की है। आयोग चुनाव के बाद ही सिविल सेवा परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X