{"_id":"669ca41773f50b29340cb81b","slug":"wbjee-counselling-2024-round-1-registration-deadline-today-seat-allotment-on-july-23-read-here-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBJEE Counselling: पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, सीट आवंटन परिणाम 23 जुलाई को","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE Counselling: पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, सीट आवंटन परिणाम 23 जुलाई को
Sun, 21 Jul 2024 11:31 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:31 AM IST
सार
WBJEE Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड आज पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
Counselling (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज, 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in. के माध्यम से राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 21 जुलाई, 2024 तक अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल जेईई के लिए सीट आवंटन परिणाम 23 जुलाई, 2024 को घोषित किया जाएगा और 23 जुलाई से 29 जुलाई, 2024 को बीच सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान और दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों को अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण के साथ अपना आवेदन या रोल नंबर प्रदान करना होगा और 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल जेईई 2024 सीट आवंटन प्राप्त रैंक, प्राथमिकताओं और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
पश्चिम बंगाल जेईई राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 31 जुलाई 2024 को घोषित किया जाएगा, और तीसरे या मॉप-अप राउंड सीट आवंटन परिणाम 9 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X