फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE Answer Key 2022 Released at wbjeeb.nic.in know how to download it here 

WBJEE Answer Key 2022: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 06 May 2022 07:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 06 May 2022 07:52 PM IST
सार

WBJEE Answer Key 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
WBJEE Answer Key 2022 Released at wbjeeb.nic.in know how to download it here 
WBJEE Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

WBJEE Answer Key 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) की ओर से हाल ही में आयोजित की गई जेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने जेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी को 06 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस साल पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा में शामिल हुए थे, वह परीक्षा की उत्तर कुंजी को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनी लॉगिन आईडी का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

WBJEE Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

जो भी उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने वाले हैं, वें इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आखिरी तारीख 08 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क भी जमा करने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

WBJEE Answer Key 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। इसी उत्तर कुंजी पर अंतिम परिणाम भी आधारित होंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन

WBJEE Answer Key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • अब लॉगिन आईडी को दर्ज करें।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे WBJEE की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको उत्तर कुंजी दिख जाएगी।
  • उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed