फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2024 Counselling Registration Closing Soon Know How To Register online at wbjeeb.nic.in

WBJEE 2024: पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आज आखिरी मौका; कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें

Tue, 16 Jul 2024 08:01 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Tue, 16 Jul 2024 08:01 AM IST
सार

WBJEE Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। पंजीकरण करने से जुड़े सभी दिशा-निर्देश, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
WBJEE 2024 Counselling Registration Closing Soon Know How To Register online at wbjeeb.nic.in
Counselling (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

 
विज्ञापन

WBJEE Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और विकल्प भर सकते हैं। 

इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों या विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन परिणाम, स्वीकृति शुल्क का भुगतान, दस्तावेज़ सत्यापन और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग शामिल है।

विज्ञापन


WBJEE काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे- आवंटन, अपग्रेडेशन और मॉप-अप। उम्मीदवारों राउंड 1 और मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर पाएंगे। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने डब्ल्यूबीजेईई 2024 पास किया होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को WBJEE काउंसलिंग में रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे। WBJEE 2024 सीट मैट्रिक्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, उम्मीदवार डब्ल्यूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीटों के बारे में देख सकते हैं। 

WBJEE Counselling 2024: कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in/wbjee/ पर जाएं। 
  • उसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प-भरण' लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन जमा करने के बाद पेज को डाउनलोड करें।

WBJEE Counselling 2024: आवश्यक दिशानिर्देश
 

  • उम्मीदवारों को आवश्यक व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण, बैंक खाता विवरण, पता आदि प्रदान करना होगा।
  • उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या या रोल नंबर और निम्नलिखित शैक्षणिक जानकारी प्रदान करनी होगी-
  • कक्षा 10 की अंग्रेजी में उत्तीर्णता स्थिति, कुल अंक और प्राप्त अंक
  • कक्षा 12 में उत्तीर्णता स्थिति, समग्र पूर्ण अंक और प्राप्त कुल अंक
  • कक्षा 12 भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स या सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान अभ्यास, तकनीकी व्यावसायिक विषय, कृषि, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, व्यवसाय अध्ययन, उद्यमिता, अंग्रेजी में उत्तीर्ण स्थिति, कुल अंक और प्राप्त अंक। यदि कोई विषय किसी उम्मीदवार पर लागू नहीं होता है, तो वह "एनए" का चयन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed