WBJEE 2023 Result OUT: पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट जारी, जानें कौन-कौन रहा टॉपर
WBJEE 2023 Result: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE 2023 Result Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। WBJEE रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, WBJEE 2023 रिजल्ट का लिंक शाम चार बजे सक्रिय हो जाएगा।
WBJEE टॉपर
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद साहिल अख्तर ने टॉप किया है, जबकि सोहम दास दूसरे और सारा मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। सोहारतो दंदोपाद चौथे और अयान गोस्वामी पांचवें नंबर पर रहे।
WBJEE 2023 ऐसे करें चेक
-
होमपेज पर WBJEE 2023 परिणाम लिंक का चयन करें।
-
लॉगइन करने के लिए अपना विवरण दर्ज करें।
-
अब स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X