WB JEE 2023: आज जारी होंगे डब्ल्यूबी जेईई के एडमिट कार्ड, 30 अप्रैल को होगी परीक्षा
WB JEE 2023 Admit Cards: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड आज (20 अप्रैल) डब्ल्यूबी जेईई 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB JEE 2023 Admit Cards: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड आज (20 अप्रैल) डब्ल्यूबी जेईई 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और स्व-वित्तपोषित संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
GMR & PMR होगी जारी
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। पहला पेपर (गणित) सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरा पेपर (भौतिकी, रसायन विज्ञान) दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रारूप में होंगे। दोनों प्रश्न-पत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जनरल मेरिट रैंक (जीएमआर) के साथ-साथ फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) दोनों के लिए पात्र हैं और सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल पेपर 2 लेने वाले ही पीएमआर के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवार जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर केवल फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
WBJEE 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
-
उम्मीदवार सबसे पहले डब्लूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट Wbjeeb.nic.in पर जाएं। -
अब पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 पर जाएं। -
डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें। -
मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें। -
डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X