{"_id":"60587196376b003efe4d909b","slug":"wbjee-2021-registration-ends-tomorrow-on-wbjeeb-nic-in-here-s-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड: कल आवेदन की आखिरी तारीख, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड: कल आवेदन की आखिरी तारीख, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Mon, 22 Mar 2021 04:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 22 Mar 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
WBJEE 2021
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
West Bengal Joint Entrance Examinations Board: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEE 2021 परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो कल यानी कि 23 मार्च को बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी wbjeeb.nic.in के जरिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: एमबीए और बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
विज्ञापन
11 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEE 2021 परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई को करेगा। अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए 24 मार्च से लेकर 26 मार्च तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश पत्र डाउनलोड 6 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक कर सकते हैं। हालांकि अभी परीक्षा रिजल्ट तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि अभ्यर्थियों को बिना हॉल टिकट के यह परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जल्द जारी होगा बारहवीं का परिणाम, पढ़िए पूरी खबर
WBJEE 2021 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आखिर में आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को इस प्रवेश परीक्षा के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी ( SC/ ST/ OBC) कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X