{"_id":"605839445266fb6cc02ed6f0","slug":"bihar-board-12th-result-2021-bseb-to-release-inter-results-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जल्द जारी होगा बारहवीं का परिणाम, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जल्द जारी होगा बारहवीं का परिणाम, पढ़िए पूरी खबर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
bihar board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब विद्यार्थियों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार है। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च को पूरा हुआ है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बोर्ड अब जल्द ही बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
2 of 3
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा
- फोटो : PTI
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ही ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया है। दूसरे राज्य बोर्डों की अभी परीक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं, जबकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। यह भी संभव है कि बोर्ड 25 मार्च तक बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दे। साल 2020 में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी हो सकता है। क्योंकि होली भी नजदीक है और ऐसे में बोर्ड की तरफ से होली के बाद ही बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
3 of 3
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020
- फोटो : File
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की तरफ से 29 मार्च से पहले ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, onlinebseb.in,biharboard.ac.in, biharboard.online और biharboardonline.com के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X